मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers:Doomsday) का पहला फुल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ...और पढ़ें

एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज
HighLights
एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज
डॉक्टर डूम ने लूटी लाइमलाइट
18 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday Trailer) का पहला पूरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है, इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी हुई है, लेकिन इस बार वे आयरन मैन के तौर पर नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम (Doctor Doom) के तौर पर नजर आएंगे। ट्रेलर में डॉक्टर डूम के मास्क में डाउनी की पहली पूरी झलक देखने को मिलती है। टोनी स्टार्क के किरदार के बाद एक्टर के लिए यह एक बड़ा बदलाव है।
क्या है ट्रेलर में?
एवेंजर्स: डूम्सडे के ट्रेलर में एक बड़ी लड़ाई दिखाई गई है जिसमें एवेंजर्स डूम का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं। इसमें क्रिस इवांस (Chris Evans) की सरप्राइज एंट्री के साथ-साथ लेटिशिया राइट की ब्लैक पैंथर, क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) के थॉर और जेम्स मार्सडेन के साइक्लोप्स की झलक भी शामिल हैं।
-1784558724458.jpg)
ट्रेलर में जब हीरो आगे की लड़ाई की तैयारी कर रहे होते हैं जो थॉर टीम से कहता है, 'अपनी छोटी-छोटी लड़ाईयां भूल जाओ...हमें एक चमत्कार की जरूरत होगी'। लड़ाई के सेंटर में डूम को दिखाया गया है। डाउनी जूनियर एक ऐसे रोल में लौट रहे हैं जो अब उस यूनिवर्स के लिए खतरा बन गया है जिसे बचाने में कभी उन्होंने मदद की थी।
डॉक्टर डूम के रूप में लौटे रॉबर्ट डाउनी
ट्रेलर का एक अहम पल तब आता है जब इवांस सामने आते हैं और थॉर हैरान रह जाता है। थॉर कहता है, 'यह मुमकिन नहीं है'। और फिर एक पल के लिए इवांस को म्योलनिर (Mjolnir) पकड़े हुए दिखाया जाता है। 'फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' में छोटी सी झलक के बाद, इस ट्रेलर में डाउनी जूनियर (Robert Downey) का डॉक्टर डूम (Doctor Doom) के तौर पर पूरा लुक भी दिखाया गया है।
-1784558746466.jpg)
'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) के साथ मार्वल की जोड़ी एक बार फिर डायरेक्टर जो और एंथनी रूसो के साथ बन रही है, जो 2019 में आई 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद पहली बार MCU में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
डॉक्टर डूम के मुख्य भूमिका में होने और जाने-पहचाने किरदारों की वापसी के साथ, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर में डाउनी के रूप-बदलाव, एवेंजर्स के साथ टकराव और इवांस की मौजूदगी ने दर्शकों का फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।