बॉलीवुड
- Authored by: अभय
- Updated Jul 29, 2026, 04:55 PM IST
Awarapan 2 New Poster: फिल्म आवारापन 2 का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की वापसी के साथ फिल्म में एक बार फिर सुपरहिट गाना तेरा मेरा रिश्ता (Tera Mera Rishta) सुनाई देगा।
![]()
फिल्म आवारापन 2 का नया पोस्टर हुआ रिलीज (Image Source: Awarapan 2 Movie)
Awarapan 2 New Poster: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म आवारापन 2 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल रही में फिल्म आवारापन 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा था। अब इन सब के बीच मेकर्स ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसके बैकग्राउंड में फिल्म आवारापन (Awarapan) का सुपरहिट गाना सुनाई दे रहा है। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
इस गाने की होगी वापसी
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म आवारापन 2 से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म के मेकर्स ने अभी हाल ही में एक नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित का नया अवतार देखने को मिल रहा है। लेकिन लोगों का ध्यान इमरान हाशमी के गाने से ज्यादा बैकग्राउंड में चल रहा गाना आपनी तरफ खींच रहा है। इस मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में आवारापन (Awarapan) का सुपरहिट गाना तेरा मेरा रिश्ता (Tera Mera Rishta) बज रहा है। पोस्टर में इमरान हाशमी का गंभीर अंदाज और बैकग्राउंड म्यूजिक लोगों को फिल्म के पहले पार्ट की याद दिला रहा है। फिल्म आवारापन 2 का ये धांसू मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस फिल्म आवारापन 2 से सामने आए पोस्टर पर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं।
'आवारापन 2' कब होगी रिलीज?
फिल्म आवारापन 2 के सामने आने के बाद एक फैंस फिल्म की रिलीज के बेताब हो गए हैं। इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 अगले महीने यानी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म आवारापन 2 के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article