Awarapan 2 Ticket Offer: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 2007 में आई पहली ‘आवारापन’ के कल्ट होने की वजह दूसरे पार्ट को लेकर फैंस एक्साइटेड थे. ऐसे में फिल्म रिलीज होती ही छा गई. फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 144.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई का ये आंकड़ा 203.70 करोड़ रुपये है. इसी बीच 26 अगस्त को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई. अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बीच भी ‘आवारापन 2’ के मेकर्स ने ऑडियंस को थिएटर्स तक लाने का इंतजाम कर लिया है.

दरअसल, ‘आवारापन 2′ के मेकर्स ने बाय 1 गेट 1 फ्री का ऑफर शुरू किया है. यानी अगर एक टिकट खरीदते हैं, तो आपको दूसरा टिकट बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है. पोस्ट में बताया गया है कि अगर आप बुकमायशो पर टिकट बुक करते वक्त AWARAPAN2 कोड यूज करते हैं, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

‘आवारापन 2’ के मेकर्स का पोस्ट

इस ऑफर की जानकारी देते हुए मेकर्स ने लिखा, “यार, दोस्त और परिवार को बुलाओ, ‘आवारापन 2’ देखने का प्लान बनाओ, बाय 1 गेट 1 के साथ पूरी गैंग को ले आओ.” जाहिर है कि ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए समय हो गया है, ऐसे में अब इस फिल्म के फुटफॉल में कमी आएगी और इसकी तुलना में यश की ‘टॉक्सिक’ को ज्यादा ऑडियंस मिलेगी. हालांकि, इस ऑफर से ‘आवारापन 2’ के मेकर्स ऑडियंस की संख्या बढ़ा सकते हैं. इससे फिल्म की कमाई में भी और बढ़ोतरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

फिल्मों में कितना बदल गया बहन-भाई का किरदार? यश-नयनतारा ने Toxic में लिखी रिश्ते की नई कहानी

मिर्जापुर: द मूवी से हैवान तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में

‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर बात ‘टॉक्सिक’ के कलेक्शन की करें तो सैकनिल्क के अनुसार पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई. दूसरे दिन फिल्म ने 37.65 करोड़ रुपये अपने नाम किए.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button