Awarpan 2 vs Batwara 1947 Collection: इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आज दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि अब तक किस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

Awarpan 2 vs Batwara 1947 Collection: इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आज दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि अब तक किस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

author-image

New Update

awarapan 2 vs batwara 1947

Photograph: (chatgpt)

Awarpan 2 vs Batwara 1947 Collection: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) और ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद थी. आज दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, इसी के साथ इनकी कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. वहीं, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने 9वें दिन कितने का कलेक्शन किया और अब तक कितनी कमाई हो गई है. 

आवारापन 2 ने दूसरे शनिवार को पकड़ी रफ्तार

‘आवारापन 2’ के लिए दूसरा शनिवार भी शानदार रहा. फिल्म ने 9वें दिन भारत में 8.25 करोड़ की नेट कलेक्शन किया. वहीं, इसके शोज की बात करें तो इसे 10,008 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही. खास बात यह है कि शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की नेट कमाई की थी. वहीं, अब शनिवार को इसकी कमाई में उछाल आया है. यानी वीकेंड शुरू होते ही फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. ऐसे में इसने पहले ही हफ्ते में 113.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब दूसरे वीकेंड की शुरुआत में इसकी कमाई बढ़ रही है. 

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

आवारापन 2 की 9वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है. वहीं इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 152.11 करोड़ तक पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट की बात करें तो 9वें दिन फिल्म ने वहां 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन 28.80 करोड़ हो गया है. आवारापन 2 की इंडियन बॉक्स और विदेशों की कमाई को जोड़ने के बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 180 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है.

200 करोड़ से बस कुछ ही दूर ‘आवारापन 2’

आवारापन 2 दुनियाभर से 180 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. ऐसे में इमरान हाशमी की यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में बस कुछ ही दूर है. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जिस तरह उछाल देखने को मिला है. उसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. खास बात यह भी है कि 9 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमी नहीं है.

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का निकला दम

आवारापन 2 के साथ रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती हुई नहीं नजर आ रही है. फिल्म ने 9वें दिन भारत में सिर्फ 1.15 करोड़ की नेट कमाई की, जो काफी कम है. शनिवार को फिल्म के 3,247 शोज दिखाई गए और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 12 प्रतिशत रही. हालांकि शनिवार को फिल्म की कमाई में 53.3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, लेकिन कमाई का आकंड़ा काफी कम रहा. वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 33.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. इसके साथ ही दूसरे शुक्रवार को 75 लाख और शनिवार को 1.15 करोड़ के साथ इसकी रफ्तार थोड़ी बढ़ी.

बंटवारा 1947 ने अब तक कितनी कमाई की?

9वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद भारत में बंटवारा 1947 का कुल नेट कलेक्शन 35.50 करोड़ हो गया है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 42.12 करोड़ तक पहुंचा है. इसके साथ ही विदेशों से 9वें दिन इसने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से कुल 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘बंटवारा 1947’ ने अब तक 51.12 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. यानी आवारापन 2 और बंटवारा 1947 की कमाई में बड़ा अंतर आ गया है. 

ये भी पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने की सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें