Babita Singh Reporting Trailer: बरुण सोबती की अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
Babita Singh Reporting Trailer: बरुण सोबती की अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/21/babita-singh-reporting-1-2026-08-21-10-49-27.jpg)
Babita Singh Reporting Photograph: (Prime Video)
Babita Singh Reporting Trailer: टीवी के जाने-माने एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) की अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की लंबे समय से चर्चा हो रही है. वहीं, अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म में लीड रोल में निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan) निभा रही हैं, जबकि बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर भी अहम किरदारों में नजर आएंगेफिल्म का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है और इसकी कहानी अमिता व्यास ने लिखी है.
कैसा है 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर?
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या के मामले से होती है, जिसके बाद बबीता सिंह यानी 'बेबी' इस केस की तहकीकात में जुटती है. बबीता एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर हैं, लेकिन इसके बावजूद हत्या का ये मामला उन्हें अंदर तक झकझोर देता है. खास बात ये है कि मामला सिर्फ एक सामान्य मर्डर केस नहीं है, बल्कि इसके तार बबीता की अपनी जिंदगी और अतीत से भी जुड़े नजर आते हैं. ट्रेलर में एक तरफ बबीता हत्या की सच्चाई जानने की कोशिश करती हैं, तो दूसरी तरफ उनके निजी रिश्तों को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करे तो ये एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है. फिल्म बबीता सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें प्यार से सब बेबी कहते है. वो एक सस्पेंडेड पुलिस अधिकारी हैं और अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से गुजर रही हैं. इसी बीच उनके बचपन के दोस्त की हत्या हो जाती है. इस हत्या की जांच बबीता के लिए सिर्फ एक पुलिस केस नहीं रह जाता. जैसे-जैसे वो मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करती हैं, उसे एहसास होता है कि इस केस में जितने रहस्य बाहर हैं, उतने ही उनकी अपनी जिंदगी में भी छिपे हुए हैं. फिल्म में एक तरफ मर्डर मिस्ट्री है और दूसरी तरफ बबीता की अपनी जिंदगी को समझने और खुद की तलाश करने की कहानी.
ये भी पढ़ें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल
कौन हैं निमिषा सजयन?
फिल्म में बीता सिंह का रोल एक्ट्रेस निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan) निभा रही हैं. निमिषा की बात करे तो वो मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने तमिल और हिंदी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. वो 'द ग्रेट इंडियन किचन', 'थोंडिमुथलुम द्रिक्साक्षियुम', 'चोला' और 'पोचर' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है. निमिषा ने एक्टिंग की शुरुआत 2017 की मलयालम फिल्म 'थोंडिमुथलुम द्रिक्साक्षियुम' से की थी. अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने फहाद फासिल और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकारों के साथ काम किया था.
फिल्म की स्टारकास्ट
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' में निमिषा सजयन के साथ बरुण सोबती (Barun Sobti) और अंशुमान पुष्कर (Anshumaan Pushkar) अहम रोल में हैं. बरुण सोबती टीवी के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं और 'असुर' जैसे फेमस शो के लिए जाने जाते हैं. वहीं, इस फिल्म का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है, जबकि कहानी और लेखन अमिता व्यासने लिखी है. फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर किया है.
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
बता दें, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. इसका वर्ल्डवाइड प्रीमियर 28 अगस्त 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा. फिल्म हिंदी में रिलीज होगी. अब देखना होगा कि लोगों को एक और मर्डर मिस्ट्री फिल्म कैसी लगती है.
ये भी पढ़ें- 200 करोड़ के करीब पहुंची 'Awarapan 2', लाखों में सिमट रही 'Batwara 1947', जानें एक हफ्ते का कलेक्शन