Badshah-Isha Rikhi Announce Separation: लंबे समय से अपनी शादी और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अब अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है.
Badshah-Isha Rikhi Announce Separation: लंबे समय से अपनी शादी और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अब अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/01/badshah-isha-rikhi-2026-09-01-08-33-35.jpg)
Badshah-isha rikhi
Badshah-Isha Rikhi Announce Separation: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से अपनी शादी और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अब अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की जानकारी दी है. ईशा रिखी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर कर इस बात की पुष्टि की.
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी की शादी इसी साल मार्च में बेहद निजी तरीके से हुई थी. इस शादी में परिवार के सदस्यों और कुछ बेहद करीबी दोस्तों के शामिल होने की खबर थी. ऐसे में शादी के महज करीब पांच महीने बाद दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है.
बादशाह और ईशा ने की अलग होने की पुष्टि
ईशा रिखी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बादशाह के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और इस फैसले के पीछे किसी तरह की अटकलें लगाने से बचने की अपील की. ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं और बादशाह आपसी सहमति से अलग होकर अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है. हम सभी लोगों से हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. हम ईमानदारी से ये कहना चाहते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं.” ईशा के इस बयान के बाद दोनों के अलग होने की खबर पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/09/01/badshah-2026-09-01-08-29-18.jpg)
अभी सामने नहीं आई तलाक की वजह
बादशाह और ईशा रिखी ने अपने अलग होने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन दोनों ने ये नहीं बताया कि आखिर उनके रिश्ते में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने शादी खत्म करने का फैसला किया. अपने बयान में भी ईशा ने लोगों से किसी तरह की अटकलें लगाने से बचने की अपील की है. ऐसे में फिलहाल दोनों के अलग होने की रियल वजह सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन बादशाह या ईशा की तरफ से किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की गई है.
जुलाई में ही मिलने लगे थे रिश्ते में दरार के संकेत
बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें जुलाई में सामने आई थीं. उस दौरान ईशा ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ बिताए पुराने पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था, “हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.” इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई थी. ईशा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, उस समय ईशा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था. अब 31 अगस्त को सामने आए बयान के बाद साफ हो गया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है.
चार साल डेटिंग के बाद की थी गुपचुप शादी
बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा था. दोनों की शादी की खबरें इसी साल मार्च में सामने आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. बताया गया था कि दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखा गया था. बाद में जून में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर आयोजित एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी. हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी.
ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा बड़ा झटका, पहले मंडे धड़ाम हुआ फिल्म कलेक्शन, जानें छठें दिन का हाल