धान की रोपाई करने के बाद बच्चा नदी में हाथ पैर धोने गया था. तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. उसे जबड़े में दबोच लिया.
![]()
New Update
धान की रोपाई करने के बाद बच्चा नदी में हाथ पैर धोने गया था. तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. उसे जबड़े में दबोच लिया.
यूपी के बहराइच से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया. यहां मगरमच्छ 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया. धान की रोपाई करने के बाद बच्चा नदी में हाथ पैर धोने गया था. तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. उसे जबड़े में दबोच लिया. वो छिप कर शिकार करने में माहिर है. वो पानी में छिप कर आता है. शिकार को पता भी चलता है और उसका शिकार हो जाता है. बहराइच के इस वीडियो को ही देख लीजिए. मगरमच्छ पानी में धीरे-धीरे आ रहा है. वो घात लगाकर शिकार की तरफ बढ़ रहा है. आगे का वीडियो हम नहीं दिखा सकते क्योंकि तस्वीर बेहद ही डरावनी है.
ईंट पत्थर फेंक कर उसे बचाने की कोशिश
लिहाजा उस तस्वीर को हमने धुंधला कर दिया है. मगरमच्छ धीरे-धीरे आते हैं और नदी में 12 साल का बच्चा हाथ पैर धो रहा था. तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. उसे जबड़े में दबोच लिया. बच्चे ने खुद को छुड़ाने के लिए हाथ पैर मारे लेकिन वो नाकाफी साबित रहा. उसके चाचा और ग्रामीणों ने भी ईंट पत्थर फेंक कर उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन मगरमच्छ ने उसे छोड़ा नहीं. उसने दो-तीन बार बच्चे को उछालकर पानी में पटका. फिर गहरे पानी में खींच ले गया. बच्चे के आधे शरीर को निगल लिया. 5 घंटे बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव बरामद किया.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
घटना बौड़ी थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव की है. जहां गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर रात शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जाहिर है मगरमच्छ की पकड़ में अगर कोई आ जाता है तो उसका बचना मुश्किल है. मगरमच्छ की पकड़ शेर की तुलना में पांच गुना ज्यादा मजबूत होती है. मगरमच्छ पानी के अंदर आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक सांस रोक सकता है. मगरमच्छ के 60 से 70 दांत होते हैं जो जीवन भर बदलते रहते हैं. पानी के अंदर पूरा शरीर छिपाकर हमला करता है मगरमच्छ. इस दौरान सिर्फ आंख और नाक बाहर रहती है. ऐसे ही हमला मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे सुनील सिंह पर किया था जिससे उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: CM भगवंत सिंह मान की ओर से 2,800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस सौंपे, पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन