Balrampur Teacher Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में शिक्षक की हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। जमीन विवाद मर्डर की वजह बना है। यहां दो चचेरे भाइयों ने शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। उन पर हथौड़े से भी वार किया गया।
पुलिस ने हत्या के आरोपियों दोनों भाइयों को हिरासत ले लिया है। पूछताछ जारी है। उधर, गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है।
पूरी घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर की है।
एक दिन पहले हुई बंटवारे को लेकर मीटिंग
शिक्षक जयकरन जगते और चचेरे भाइयों के विवाद को लेकर रविवार, 19 जुलाई को गांव में मीटिंग भी हुई थी। जिसमें चचेरे भाइयों ने आरोप लगाया है कि, बंटवारा होने के बाद भी टीचर जमीन पर खेती नहीं करने दे रहा। साथ ही जमीन नापने भी नहीं दे रहा था। जिससे वो परेशान हो गए थे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/balrampur-teacher-murder-2026-07-20-17-49-06.jpg)
स्कूल जाने निकला था टीचर
जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयकरन जगते (50) सोमवार, 20 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
चाकू-हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला
आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ हमले किए। हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ
घटना के बाद त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/20/balrampur-teacher-murder-2026-07-20-17-51-04.webp)
गुस्साए लोगों ने आरोपियों का घर फूंका
घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिवारवालों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की, फिर घर में आग लगा दी। गांव में तनाव का माहौल है।
जमीन विवाद हत्या की वजह
इस मामले में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि, शुरुआती जांच में जमीन विवाद हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें:PM आवास योजना 2.0: स्लम हितग्राहियों का अंशदान बढ़ा, अब 75 हजार की जगह देने होंगे 1.45 लाख रुपए, SUDA ने रायपुर समेत कई नगर निगमों को दिए निर्देश
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब