Aug 12, 2026 12:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Bank Holiday Thursday 13 August 2026: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
- अगर आप कल 13 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक
Bank Holiday Thursday 13 August 2026: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 13 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल गुरुवार 13 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल गुरुवार 13 अगस्त को मणिपुर राज्य में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। मणिपुर में बैंक देशभक्त दिवस यानी Patriots Day के कारण बंद रहेंगे। मणिपुर के अलावा देश के बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
मणिपुर में हर साल 13 अगस्त को देशभक्त दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में समर्पित है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व है। 13 अगस्त 1891 को ही मणिपुर के राजकुमार बीर टिकेंद्रजीत सिंह और जनरल थंगल मेजर को ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध लड़ने के आरोप में इम्फाल में सरेआम फांसी दी गई थी। इन वीरों ने अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने या गुलामी स्वीकार करने के बजाय अपनी स्वतंत्रता और गरिमा के लिए मृत्यु को चुना था।
देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?
मणिपुर को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। वहां, बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा। देशभक्त दिवस के कारण मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंक शनिवार 15 अगस्त को बंद रहने वाले हैं।
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
13 अगस्त - गुरुवार
13 अगस्त को इंफाल - मणिपुर में पैट्रियट्स डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त - शनिवार
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त - रविवार
16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त - बुधवार
19 अगस्त को अगरतला - त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त - शनिवार
22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त - रविवार
23 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त - मंगलवार
25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम , केरल और विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी - ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त - बुधवार
26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, कर्नाटक, भोपाल - मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, इंफाल - मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त - शुक्रवार
28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कानपुर और उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम - केरल और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
