Time Published: Saturday, July 18, 2026, 16:31 [IST]

Batwara 1947 Teaser 2 Out: बॉलीवुड में गदर मचाने वाले हीरो सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के रिलीज को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक्टर के फैंस इस फिल्म के थिएटर पर दस्तक देने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 'बंटवारा 1947' का दूसरा टीजर रिलीज
फिल्म का मोशन पोस्टर और दमदार कैरक्टर पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। हिम्मत, बलिदान और इंसानी जज्बे की कहानी पर बनी इस फिल्म का पहला टीजर पहले ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा चुका था। अब मेकर्स ने इसका एक और दमदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने धूम मचा दी है।

Batwara 1947 Teaser

परिवार की रक्षा के लिए डटकर खड़े रहते हैं सनी देओल

'बंटवारा 1947' का नया टीजर आज यानी 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को रिलीज हो गया है, जिसमें इस हाई-वोल्टेज ड्रामा की एक और दमदार झलक देखने को मिल रही है। सनी देओल एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने परिवार की रक्षा के लिए डटकर खड़ा रहता है। फिल्म का जोश और जुनून इस टीजर में भी पूरी तरह बरकरार है और ये शुरुआत से आखिर तक जबरदस्त असर कर रहा है।

छोटे बच्चे की रोने की आवाज से दहल जाएगा दिल

57 सेकंड के इस दूसरे टीजर में आग में लहकते बच्चे के झूले की एक झलक है और पीछे छोटे बच्चे की रोने की आवाज दिल दहला देने वाली है। हर तरफ दरिंदगी दिखाई देती है और लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा होता है। जहां लोगों के खून के प्यासे लोग हर तरफ हैं, वहीं सनी देओल हर दर्द का मर्ज बनकर सामने आते हैं।

नए टीजर ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट

टीजर में एक ऐसे निडर हीरो की झलक दिखाई गई है, जो नफरत के सामने पूरे साहस और हौसले के साथ खड़ा रहता है। शुरुआत से आखिर तक रोमांच से भरा ये टीजर देश के बंटवारे के दौर के भारतीय इतिहास के सबसे अहम अध्यायों में से एक की झलक दिखाता है। ये उन दर्दनाक घटनाओं की गूंज है, जिन्होंने दो देशों को अलग कर दिया है और करोड़ों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है। इस नए टीजर ने फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

फिल्म के डायरेक्टर और दमदार स्टारकास्ट

जानकारी के अनुसार फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार स्टार्स नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

'बंटवारा 1947' कब होगी रिलीज?

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' मूवी के डायरेक्टर नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।