Bawana Murder Case: दिल्ली के बवाना में दिनदहाड़े 45 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bawana Murder Case: दिल्ली के बवाना में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bawana Murder Case

दिल्ली के बवाना में शख्स की गोली मारकर हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

  • Published: 18 Jul 2026, 04:33 PM IST
  • Last Updated: 18 Jul 2026, 05:25 PM IST

Bawana Murder Case: दिल्ली के बवाना में आज 18 जुलाई शनिवार को दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 45 साल के जोगिंदर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता लगा है कि फायरिंग के दौरान जोगिंदर पूठ खुर्द में एक पानी के प्लॉट पर मौजूद थे।

उस दौरान वहां पर कुछ अज्ञात हमलावर पहुंच गए, जिन्होंने जोगिंदर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 

#WATCH | Delhi: Visuals from the spot after a man identified as Joginder alias Kala was shot dead after unidentified assailants opened fire in Pooth Khurd village of Bawana. Police, along with the Crime Team and FSL, are present at the scene. https://t.co/pI4zkg94Iv pic.twitter.com/Q3kT6RahRJ

— ANI (@ANI) July 18, 2026

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

शुरुआती जांच में पुलिस ने आपसी रंजिश का शक जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। पुलिस फिलहाल इस एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

अब तक हत्या की असली वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा इलाके के लोगों से भी पूछताछ में लगी हुई है, ताकि अहम जानकारी मिल सके।