अम्बाला कैंट के गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज फिर एक्शन में नजर आए। जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने ब्लॉक डवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। गांव ब्राह्मण माजरा के लोगों ने शिकायत की थी कि पंचायत की जमीन पर कब्जा करके किस
.
वहीं मंदिर से जुड़े कमरे के विवाद में पंडित अजय कुमार गुरुवार को फिर जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि छह दिन से FIR के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं। जनसुनवाई में पुलिस को FIR दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित था, लोग 10 बजे से जुटने लगे थे। मंत्री विज के PWD रेस्ट हाउस में पहुंचने पर करीब डेढ़ बजे सुनवाई शुरू हुई। इसी बीच कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार भी पहुंच गए।
बता दें कि मंत्री हर सप्ताह यहां जनसुनवाई करते हैं। पिछली बार दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।

रेस्ट हाउस में मंत्री अनिल विज को फूलों का गुलदस्ता देते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
जानिये…वो मामला जिसमें मंत्री ने एक्शन लिया सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतः गांव ब्राह्मण माजरा के ग्रामीण सरकारी जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे। राजीव त्यागी ने आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग की धर्मशाला की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया। सरपंच और ग्राम सचिव के संज्ञान में भी मामला था। बाद में मकान बनाकर आगे बेच दिया। शिकायत सुनने के बाद विज ने मामले की जांच एसडीएम से कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित बीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मामले की जानकारी देते ब्राह्मण माजरा गांव के निवासी राजीव त्यागी।
बालापुर में एक साल से मीटर शिफ्टिंग का इंतजार
गांव बालापुर के सरपंच शिव कुमार ग्रामीणों के साथ बिजली के पोल से मीटर शिफ्ट नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचे। सरपंच ने बताया कि गली के बीच लगे पोल को हटाने के लिए पंचायत करीब एक साल पहले विभाग को एस्टीमेट के अनुसार भुगतान कर चुकी है, लेकिन पुराने पोल से मीटर अब तक शिफ्ट नहीं किए गए।
इससे गली से ट्रॉली आदि गुजरने के दौरान मीटर टूटने और हादसे का खतरा बना हुआ है। पंचायत की ओर से ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करने के साथ बीडीपीओ और एक्सईएन को भी शिकायत दी गई थी। विज ने बिजली विभाग के SE को फोन कर मीटर जल्द शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।

मामले की जानकारी देते बालापुर गांव के सरपंच शिव कुमार।
FIR के लिए 6 दिन से थाने के चक्कर, जनसुनवाई में फिर पहुंचा पीड़ित
अंबाला में मंदिर से जुड़े कमरे में ताला लगाने और FIR दर्ज न होने की शिकायत लेकर पंडित अजय कुमार गुरुवार को एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले 6 दिन से रोजाना सदर थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन SHO उनकी FIR दर्ज नहीं कर रहे। इस पर जनसुनवाई में मौजूद मंत्री विज ने पुलिसकर्मी को FIR दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। इससे पहले इसी मामले में पुलिस पोस्ट हाउसिंग बोर्ड के इंचार्ज ASI गुरदेव सिंह पर कार्रवाई की जा चुकी है।

FIR दर्ज नहीं होने पर फिर जनसुनवाई में पहुंचे पंडित अजय कुमार।
पिछली जनसुनवाई में दो ASI हुए थे सस्पेंड
इससे पहले 18 सितंबर को हुई जनसुनवाई में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें पहुंची थीं। चोरी सहित अन्य मामलों में FIR दर्ज नहीं करने और समय पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद दो एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए थे।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री अनिल विज ASI को सस्पेंड करने के आदेश देते हुए। (फाइल)
एसपी ने सस्पेंड कर लाइन में भेजा मंत्री के बाद के बाद SP अजीत सिंह शेखावत ने 21 सितंबर को ASI गुरदेव सिंह और ASI सुखविंद्र सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए थे। जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।