Bhabhi Devar Love Story: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगला चंद्रभान गांव में 18 साल के गौरव ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि गौरव का अपनी विधवा भाभी से प्यार था। दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार और महिला के मायके वालों को हुई तो इसका विरोध शुरू हो गया।
गौरव ने मौत से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने अपनी भाभी, उसके चाचा और एक पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। घटना के बाद परिवार में मातम है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
/bansal-news/media/post_attachments/154cbb8f-89c.png)
चचेरे भाई की मौत के बाद भाभी से बढ़ी नजदीकी
पुलिस के मुताबिक, गौरव के चचेरे भाई की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गौरव और उसकी विधवा भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। जब इस रिश्ते की जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।
बताया जा रहा है कि महिला को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए थे। इसके बाद गौरव और उसकी भाभी के बीच दूरी बढ़ गई। आरोप है कि महिला के चाचा और एक पड़ोसी ने गौरव को बुलाकर भाभी से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद से गौरव काफी परेशान रहने लगा था।
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, अगले 3 दिन कई जिलों में तेज बारिश के आसार
प्यार के विरोध से तनाव में था 18 साल का गौरव
परिजनों के मुताबिक, भाभी से रिश्ता टूटने और लगातार हो रहे विरोध के कारण गौरव तनाव में था। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से परेशान चल रहा था। घटना से पहले गौरव अपने कमरे में गया और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए अपनी भाभी, उसके चाचा और पड़ोसी को जिम्मेदार बताया।
उसने आरोप लगाया कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो बनाने के बाद गौरव ने फांसी लगा ली। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Hapur Acid Attack: रिश्ता टूटा तो भड़का गुस्सा? हापुड़ में दो बहनों पर तेजाब से हमला, अस्पताल में इलाज जारी
सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव
सुबह जब परिजनों ने गौरव के कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटका मिला। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने गौरव का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। इसी मोबाइल में वह वीडियो मिला है, जिसे मामले की जांच में अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Ravi Kishan Gorakhpur Spain Statement: रवि किशन का अंदाज देख हंस पड़े सीएम योगी, गोरखपुर को बताया स्पेन
वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब गौरव के वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौरव को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था और उसे किसी तरह की धमकी दी गई थी या नहीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 30 August: उत्तराखंड में बारिश के बीच चारधाम यात्रा सुचारू, 95% से ज्यादा सड़कें बहाल