Aug 30, 2026 12:37 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी। चयनित युवाओं को BHEL जैसी बड़ी सरकारी कंपनी के औद्योगिक माहौल में काम सीखने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। ट्रेड के अनुसार उम्मीदवारों को हर महीने 10560 रुपये से 11040 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

BHEL Apprentice Recruitment 2026

10वीं पास के लिए अप्रेंटिसशिप

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में अप्रेंटिसशिप करने का इंतजार कर रहे ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। BHEL के तिरुचिराप्पल्लि यूनिट ने 80 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। इस अप्रेंटिसशिप की अवधि 12 महीने होगी। चयनित युवाओं को BHEL जैसी बड़ी सरकारी कंपनी के औद्योगिक माहौल में काम सीखने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

ट्रेड के अनुसार उम्मीदवारों को हर महीने 10560 रुपये से 11040 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

9 ट्रेड में 380 पद

BHEL की यह भर्ती कुल 9 ट्रेड के लिए है। इनमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मैकेनिक R&AC और COPA शामिल हैं। ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-

ट्रेड -पद- स्टाइपेंड प्रति माह

फिटर- 125- 11,040

वेल्डर- 115- 10,560

इलेक्ट्रीशियन- 30 - 11,040

टर्नर- 20- 11,040

मशीनिस्ट- 20- 11,040

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 7- 11,040

मोटर मैकेनिक- 12- 11,040

मैकेनिक R&AC-6- 11,040

सीओपीए (COPA)- 45- 10560

कुल- 380

कौन कर सकता है आवेदन?

BHEL ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या हाईस्कूल पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से रेगुलर फुल-टाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

बिना परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों की मेरिट उनके क्वालिफाइंग एग्जाम के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या वर्तमान में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

एक साल की होगी ट्रेनिंग

चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले अप्रेंटिसशिप वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। BHEL के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन के दौरान संबंधित अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। BHEL के आवेदन पोर्टल पर BOAT और RDAT रजिस्ट्रेशन नंबर मांगे जा रहे हैं।

इसके बाद उम्मीदवारों को BHEL तिरुचिराप्पल्लि के अप्रेंटिस वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। आवेदन के दौरान नाम, शैक्षिक योग्यता, ट्रेड, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार समेत अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। आवश्यक दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।