Bhopal CGST Raid: राजधानी में जिम 365 डिग्री से जुड़े पांच प्रतिष्ठानों पर सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग ने एक साथ छापा मारा है। भोपाल के चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित जिम की शुरुआती जांच में एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी सामने आने की बात कही गई है। जीएसटी की टीमों ने सभी जिमों को सील कर दिया है।

New Update

Bhopal CGST Raid

Bhopal CGST Raid: राजधानी (Bhopal) में जिम 365 डिग्री से जुड़े पांच प्रतिष्ठानों पर सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग ने एक साथ छापा मारा है।

भोपाल (Bhopal News) के चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित जिम पर अधिकारियों ने (Bhopal CGST Raid) दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। शुरुआती जांच में एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी सामने आने की बात कही गई है। GST की टीमों ने सभी जिमों को सील कर दिया है।

CGST अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान जिम में आने वाले ग्राहकों को बिल जारी नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई। इसी प्रक्रिया के जरिए जिम की आय को छिपाकर टैक्स (Tax) देनदारी से बचने का आरोप है।

5 प्रतिशत GST जमा नहीं करने का मामला

जांच में टीम ने सितंबर 2025 के बाद लागू GST व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों को भी देखा गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित सेवाओं में इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) की सुविधा समाप्त होने के बाद 5 प्रतिशत GST देना था। आरोप है कि जिम संचालक द्वारा निर्धारित टैक्स जमा नहीं किया गया। इससे पहले इन सेवाओं पर 18 प्रतिशत GST लागू था।

यह भी पढ़ें: MP Tet Controversy: एमपी में टीईटी नहीं कराएगी ESB, ऑफलाइन की वजह से बदला निर्णय, नई एजेंसी की तलाश में सरकार, आगे बढ़ेगी एग्जाम डेट

सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी नजर

इधर, स्टेट जीएसटी भोपाल (State GST Bhopal) की टीम ने राजगढ़ (Rajgarh News) जिले के सारंगपुर में बड़े किराना कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने बिलिंग, बिक्री और GST से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। कुछ दुकानदार कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानें बंद कर चले गए, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों पर संचालक मौजूद नहीं मिले।

यह भी पढ़ें: Bhopal Doctors Protest: स्टाईपेंड की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर्स, जूनियर भी समर्थन में आए, MP के सरकारी अस्पतालों में OPD बंद का ऐलान

लेखक