Bhopal Health Talk: अपोलो सेज अस्पताल और ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन (AIPNBPRA) यूनिट-भोपाल की ओर से 10 अगस्त को हेल्थ टॉक का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे बावड़ियाकलां स्थित अपोलो सेज अस्पताल के छठे तल पर बने सेमिनार हॉल में होगा। इसमें स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी और लोगों को डॉक्टरों से सीधे बात करने का मौका मिलेगा।

गायनेकोलॉजिस्ट और ENT स्पेशलिस्ट देंगे सलाह

कार्यक्रम में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अनुपा वालिया लोकवानी और ENT स्पेशलिस्ट डॉ. अंकित मिश्रा मौजूद रहेंगे। डॉ. अंकित मिश्रा नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों और उनके इलाज के बारे में जानकारी देंगे।

वहीं महिलाओं के लिए अलग से एक विशेष सत्र रखा गया है। इस सत्र में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी और महिला स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल सीधे डॉक्टर से पूछ सकेंगी।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 5 August 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा अटके मामलों का समाधान, मकर वाले करेंगे पॉजिटिव काम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

फैमिली हेल्थ कार्ड और स्पेशल डिस्काउंट कूपन मिलेगा

जिन सदस्यों ने जुलाई महीने में Apollo Sage Hospitals Master Family Health Card के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें कार्यक्रम के दौरान हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।

इसके साथ स्पेशल डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा। यह कूपन केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जो कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Raipur MBBS Intern Doctors Strike: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बाइक रैली निकालकर सरकार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग

करीब 95 लोगों ने कराया पंजीकरण

AIPNBPRA यूनिट-भोपाल के अनुसार अब तक करीब 95 सदस्यों ने मास्टर फैमिली हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन किया है। संस्था ने सभी सदस्यों से अपने जीवनसाथी के साथ कार्यक्रम में आने की अपील की है, ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और अस्पताल की सुविधाओं का लाभ ले सकें।

यह भी पढ़ें: Datia BJP Action: दतिया उपचुनाव हारने के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष को हटाया, सभी कार्यकारिणी भी भंग

डॉक्टरों से सीधे पूछ सकेंगे अपने सवाल

आयोजकों ने कहा है कि सदस्य नाक, कान और गले से जुड़ी अपनी समस्याएं पहले से नोट करके लाएं। महिलाएं भी महिला स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल तैयार करके आएं।

AIPNBPRA के सचिव वी.सी. गुप्ता ने बताया कि इस हेल्थ टॉक का उद्देश्य पेंशनर्स और उनके परिवारों को सही स्वास्थ्य जानकारी और बेहतर इलाज की सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने सभी सदस्यों से 10 अगस्त को समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Bastar Eye Flu Update: बस्तर में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एक महीने में 600 से ज्यादा लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी