रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। 25 सितंबर 2026 तक दोनों ट्रेनें भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रुकेंगी। 26 सितंबर से ये ट्रेनें संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से चलेंगी और भोपाल स्टेशन को बायपास करते हुए केवल निशातपुरा स्टेशन पर रुकेंगी।

Bhopal Railway

25 सितंबर तक भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रुकेगी मालवा और सोमनाथ

  • Published: 05 Aug 2026, 02:38 PM IST
  • Last Updated: 05 Aug 2026, 02:38 PM IST

भोपाल: रेल मंडल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। 25 सितंबर 2026 तक दोनों ट्रेनें भोपाल (BPL) और निशातपुरा (NSZ) दोनों स्टेशनों पर रुकेंगी।

वर्तमान मार्ग पर 25 सितंबर तक संचालित
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12919/12920 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11465/11466 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग पर 25 सितंबर तक संचालित होंगी। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों का ठहराव भोपाल और निशातपुरा स्टेशन पर रहेगा।

ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव होगा
हालांकि, 26 सितंबर 2026 से इन ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव होगा। इसके बाद दोनों ट्रेनें संत हिरदाराम नगर (SHRN)–निशातपुरा (NSZ) कॉर्ड लाइन से होकर चलेंगी और भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन ट्रेनों का ठहराव केवल निशातपुरा स्टेशन पर होगा।

मालवा एक्सप्रेस का समय
12919 डॉ. अंबेडकर नगर–कटरा मालवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

भोपाल आगमन: शाम 5:20 बजे
भोपाल प्रस्थान: शाम 5:30 बजे
निशातपुरा आगमन: शाम 5:42 बजे
निशातपुरा प्रस्थान: शाम 5:44 बजे

12920 कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन)

निशातपुरा आगमन: सुबह 7:30 बजे
निशातपुरा प्रस्थान: सुबह 7:32 बजे
भोपाल आगमन: सुबह 7:50 बजे
भोपाल प्रस्थान: सुबह 8:15 बजे
सोमनाथ एक्सप्रेस का समय

11465 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)

भोपाल आगमन: सुबह 6:45 बजे
भोपाल प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे
निशातपुरा आगमन: सुबह 7:13 बजे
निशातपुरा प्रस्थान: सुबह 7:15 बजे

11466 वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)

निशातपुरा आगमन: शाम 7:52 बजे
निशातपुरा प्रस्थान: शाम 7:54 बजे
भोपाल आगमन: रात 8:05 बजे
भोपाल प्रस्थान: रात 8:25 बजे

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह व्यवस्था 25 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद नई कॉर्ड लाइन से संचालन शुरू होने पर भोपाल स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव समाप्त हो जाएगा और यात्रियों को निशातपुरा स्टेशन का उपयोग करना होगा।