Bhupesh Baghel: GDP, बीजेपी रैप सॉन्ग- इटली चश्मा और अयोध्या में नए CEO को लेकर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले-पूर्व वित्त सचिव ने खोली कलई
रिपोर्ट- शिखर देवांगन, रायपुर
![]()
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/09/03/bhupesh-baghel-2026-09-03-15-32-15.jpg)
Bhupesh Baghel: GDP, बीजेपी रैप सॉन्ग- इटली चश्मा और अयोध्या में नए सीईओ की नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार को लेकर किए जा रहे हमलों पर चुभता हुआ जवाब दिया है।
पूर्व वित्त सचिव ने मोदी जी की कलई खोल दी है, उन्होंने 2.7% ग्रोथ बताया है। अब सरकार यह बताए कि किसके आंकड़े सही हैं?
यदि ग्रोथ हुआ है तो वो दिखाई देना चाहिए। रोज़गार के अवसर मिलने चाहिए, निर्माण कार्य शुरू होने चाहिए और लोगों को सुविधाएँ मिलनी चाहिए। लेकिन वो तो मिला नहीं।… pic.twitter.com/5rkDARmTvJ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 2, 2026
पूर्व वित्त सचिव ने 2.7% GDP ग्रोथ बताई ?
7.8% GDP ग्रोथ के सरकार के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, पूर्व वित्त सचिव द्वारा 2.7% ग्रोथ बताए जाने से सरकार के आंकड़ों की कलई खुल गई है। उन्होंने कहा कि असली विकास वही है, जिसमें निर्माण कार्यों के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, लेकिन फिलहाल ऐसा जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।
'सरकार को BJP, RSS और VHP के लोगों पर भरोसा नहीं'
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति को लेकर भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर विश्वास नहीं है, इसलिए रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को CEO बनाया गया है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अब सरकार को BJP, RSS और VHP से जुड़े लोगों पर भी भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई से देशवासियों की आस्था को ठेस पहुंची है।
पेपर लीक होता है तो पेपर सेना के माध्यम से भेजा जाता है। सरकार को अब अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी विश्वास नहीं है।
वैसे ही राम मंदिर में चढ़ावे के हिसाब-किताब और उसकी देख-रेख के लिए सेना के रिटायर्ड अफसर को CEO बनाया गया। इसका मतलब अब मोदी सरकार को भाजपा, RSS और VHP के… pic.twitter.com/JJMIpmS0wF
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 2, 2026
मीडिया ने पूछा- बीजेपी के रैप सॉन्ग में कांग्रेस के सभी नेताओं को इटली का काला चश्मा पहले दिखाया गया है ? जवाब में भूपेश बघेल ने कहा, “इटली का चश्मा तो BJP के लोग पहने हुए हैं। जब से बीएस मुंजे (डॉ. बालकृष्ण शिवराम मुंजे-संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के वे राजनितिक गुरु थे), वो ड्रम लेकर आए हैं। जो नागपुर में रखा हुआ है ना... बड़ा सा ड्रम। उन्होंने हाथ इशारा करते हुए बताया कि ये हाफ पेंट... ये काली टोपी। वो वहीं से प्रेरित है। हिटलर और एक अन्य नाम बताया। फिर उसके बाद इटली से कितना प्रेम? मेलॉडी खाओ, खुद जान जाओ। इनका प्रेम ये है।
असली 'इटली का चश्मा' तो भाजपा ने पहन रखा है। जब से बी.एस. मुंजे इटली से प्रभावित होकर वह बड़ा सा ड्रम लेकर आए हैं, जो आज भी नागपुर में रखा है, तब से इनकी विचारधारा वहीं से प्रेरित है।
इनकी हाफ पैंट और काली टोपी भी सीधे तौर पर हिटलर और मुसोलिनी की ही देन है।
और इटली से इन्हें… pic.twitter.com/eHfcVTITJL
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 3, 2026
मोदी जी ये बताएं...
भूपेश ने आगे कहा, निश्चित रूप से हमारे सर्वोच्च नेता राजीव जी श्रीमती सोनिया गांधी से विवाह करने उनको यहां लाए। और वो यहीं की रह गईं। विशुद्ध भारतीय नारी के रूप में हम देखते हैं। उनका त्याग, बलिदान और समर्पण अतुलनीय है। पूर्व सीएम ने कहा कि 'ये बताएं मोदी जी की हमारी भाभी जी को कब लाएंगे गुजरात से प्रधानमंत्री निवास में।'
ये खबर भी पढ़ें:AIIMS Delhi: दिल में छेद था, 2014 से ऑपरेशन का पैसा जमा, 13 साल में भी तारीख नहीं मिली, अब शव घर ले जाना पड़ा
लेखक
![]()