Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस (Punjabi Actor) ईशा रिक्खी ने बादशाह से अलग होने के कुछ दिन बाद बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में एंट्री ली है। ईशा और रैपर बादशाह ने 31 अगस्त को अलग होने की पुष्टि की थी। दोनों ने कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसके बाद अब ईशा रिक्खी बिग बॉस 20 (Isha Rikhi Bigg Boss 20) का हिस्सा बनी हैं।
अपने नाम से पहचान चाहती हैं ईशा
शो में आने की वजह बताते हुए ईशा रिक्खी ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से नहीं, बल्कि उनकी अपनी पहचान से जानें। उन्होंने कहा कि लोग उनके अस्तित्व को जानते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि वह कैसी हैं। ईशा ने कहा कि बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में वह अपनी जिंदगी के हर पहलू को दिखाएंगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस-20 की कास्टिंग पर फैंस नाराज, अनजान चेहरों की एंट्री से उठे सवाल, क्या कमजोर कास्टिंग बनी शो की सबसे बड़ी कमी ?
बादशाह और तलाक पर बात करने से इनकार
ईशा रिक्खी बिग बॉस 20 (Isha Rikhi Bigg Boss 20) में अपने अतीत को लेकर सवालों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने बादशाह (Badshah) या तलाक को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।
ईशा ने कहा कि शो में आने के बाद लोगों को सच्चाई खुद पता चलेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई उनकी सीमा पार करेगा तो वह जवाब जरूर देंगी।
यह भी पढ़ें: CG OSD Vijay Chhablani: छत्तीसगढ़ सरकार ने विजय छबलानी को बनाया OSD, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में मिली पोस्टिंग
बोलीं- 80 प्रतिशत तैयार हूं
ईशा ने कहा कि वह रियलिटी शो (Reality Show) के भावनात्मक और मानसिक दबाव के लिए पूरी तरह तैयार होने का दावा नहीं करतीं। उनके मुताबिक वह करीब 80 प्रतिशत तैयार हैं, लेकिन मुश्किल हालात से निपटना जानती हैं। उनकी मां ने भी उन्हें मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी है। ईशा ने कहा कि वह शो में सम्मान के साथ खेलना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: Sagar Sharab Death Case Update: सागर के जहरीली शराब कांड में मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये की सहायता, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- अवैध शराब पर रोक लगेगी
ट्रॉफी जीतने के लिए करेंगी पूरी कोशिश
ईशा रिक्खी (Isha Rikhi) ने कहा कि वह बिग बॉस कंटेस्टेंट (Bigg Boss Contestant) के तौर पर खुद को किसी तय रणनीति में बांधकर नहीं रखना चाहतीं। वह परिस्थितियों के हिसाब से आगे बढ़ेंगी और दर्शकों को अपना असली रूप दिखाएंगी।
उन्होंने कहा कि अगर दर्शकों को उनका खेल और व्यक्तित्व पसंद आता है, तभी उन्हें वोट करना चाहिए। ईशा ने बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी कोशिश करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: CG Fake Certificate Job: बलौदाबाजार में फर्जी D.Ed प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप, सहायक शिक्षक सस्पेन्ड