Bigg Boss 20:बिग बॉस 20 के 16वें एपिसोड में रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने अपने बचपन और पिता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। रीति ने बताया कि माता-पिता के अलग होने के बाद उनके पिता उनसे दूर हो गए थे। उनके मुताबिक, उस समय माता-पिता के बीच काफी विवाद था और वह पिता से साल में सिर्फ एक बार मिल पाती थीं। रीति ने कहा कि 18-19 साल की उम्र में उन्होंने खुद फैसला किया कि वह पिता को बेहतर तरीके से जानना चाहती हैं।

'पिता से मिला सिर्फ नाम और पहचान'

Bigg Boss 20 में अपनी बात रखते हुए रीति तिवारी ने कहा कि उनके पिता की कमाई, शोहरत और मौके उन्हें नहीं मिले, लेकिन उनका नाम जरूर मिला। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी की बेटी होने की पहचान से उन्हें सम्मान मिलता है और वह इस पहचान को अपने साथ लेकर चलती हैं। रीति के मुताबिक, उनके पिता ने करियर को लेकर साफ कहा था कि अगर उनमें काबिलियत है तो वह खुद अपना रास्ता बनाएंगी। उन्होंने बताया कि पिता ने उनका करियर खुद बनाने में मदद करने से इनकार किया था।

Rhiti Tiwari Manoj Tiwari

20-25 हजार में महीने का खर्च

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें हर महीने करीब 20-25 हजार रुपए का अलाउंस मिलता है। रीति ने सवाल किया कि क्या इतनी रकम में किसी का पूरा महीना निकल सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार पैसे बचाने के लिए वह दिन में दो बार 10 रुपए का वड़ा पाव खा लेती थीं, ताकि पेट भर सके। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से करीब 500 रुपए का डीजल डलवाने की बात भी कही।

ये खबर भी पढ़ें: कनिका मान ने खोले रिश्तों के राज, बोलीं- अब किसी पर भरोसा करने से डर लगता है, खुद पर रहना सीखा

अलग पहचान बनाना चाहती हैं रीति तिवारी

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी की कहानी बाकी कंटेस्टेंट्स से इस वजह से भी अलग नजर आई क्योंकि वह खुद को सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने बातचीत में अपनी जिंदगी के अनुभव और खुद के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश का जिक्र किया। शो में आने के पीछे भी अपनी अलग पहचान बनाने की बात सामने आई है। ऐसे में रीति की निजी जिंदगी से जुड़े ये खुलासे अब Bigg Boss 20 के दर्शकों के बीच चर्चा में हैं।

लेखक