Bigg Boss 20: 'लॉकअप 2' जीतने के बाद सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में जाएंगी श्रेया कालरा? अब हो गया खुलासा

बिग बॉस को लेकर क्या बोलीं श्रेया कालरा?

Bigg Boss 20: 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का फाइनल हुआ. इस सीजन की विनर श्रेया कालरा बन गई हैं, जिन्होंने पहले दिन से शो में हंगामा मचाया हुआ था. साथ ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है. खैर, इन सबके बीच वो शो जीत गई हैं. हालांकि, यह पहला शो नहीं है जिसे श्रेया कालरा जीती हों. वो स्पेशल क्रिएटर एडिशन ‘स्क्विड गेम इंडिया’ की विजेता भी रह चुकी हैं और वहां से भी तगड़ी प्राइज मनी जीती थी. खैर, इन सबके बीच ऐसी चर्चा थी कि वो सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा भी बन सकती हैं. जब श्रेया कालरा से इसे लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने साफ मना कर दिया है. साथ ही न कहने की वजह भी बताई है.

‘लॉकअप 2’ की विनर श्रेया कालरा ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दे दिया है जो कई फैन्स उनसे पूछ रहे थे. क्या वो ‘बिग बॉस’ में जाएंगी? सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, श्रेया ने अभी के लिए मना कर दिया है. साथ ही कहा कि- जल्द ही किसी और रियलिटी शो में हिस्सा लेने का उनका कोई प्लान नहीं है.”मैं अभी किसी रियलिटी टीवी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेने का प्लान नहीं बना रही हूं. ‘लॉकअप 2’ उनके लिए मानसिक तौर से थका देने वाला एक्सपीरियंस था. साथ ही अभी कंटेस्टेंट के तौर पर किसी और रियलिटी शो के लिए तैयार नहीं हैं.”

श्रेया ने फैन्स के सवाल का दिया जवाब

जिस दिन लॉकअप 2 जीतकर घर आईं श्रेया कालरा से पैपराजी ने यह सवाल किया था. उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि नहीं जाएंगी अब उनका हो गया है. मैं शो होस्ट करूंगी सलमान जी के साथ. अब ‘बिग बॉस’ के बारे में लगातार सवालों का जवाब देते हुए, श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम चैनल, क्लॉक इट विद श्रेया पर एक वॉयस नोट शेयर किया. जिसमें कहा गया- ”दोस्तों, जो मुझसे पूछ रहा है मैं बिग बॉस जाऊंगी की नहीं. मैं बस अभी एक पागलखाने से निकल के आई हूं. ” साथ ही क्लियर कर दिया है कि वो फिलहाल कोई प्लानिंग में नहीं है. हो सकता है कि कुछ साल बाद इस शो में दिखाई दें.

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अगर उन्हें किसी रियलिटी शो में कोई और किरदार निभाने का मौका मिले, तो वो इसके लिए तैयार होंगी. उन्होंने कहा- ”मैं ऐसा करना पसंद करूंगी, लेकिन कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं. होस्ट, मेंटर या गैंग लीडर बनने के मौके पर खुशी-खुशी विचार कर सकती हूं.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button