Bigg Boss 20 Contestant List: बिग बॉस 20 का ऐलान होने के बाद से इसके कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा तेज हो गई है. चलिए जानते हैं, किन-किन लोगों को नाम कंफर्म हुए हैं.
Bigg Boss 20 Contestant List: बिग बॉस 20 का ऐलान होने के बाद से इसके कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा तेज हो गई है. चलिए जानते हैं, किन-किन लोगों को नाम कंफर्म हुए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/30/bigg-boss-20-2-2026-08-30-12-25-52.jpg)
Bigg Boss 20 Photograph: (Social Media)
Bigg Boss 20 Contestant List: टीवी पर कई रियलिटी शोज आए और गए, लेकिन अगर किसी शो ने लगभग दो दशक तक लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया तो वो है 'बिग बॉस'. वहीं, अब इसका 20वीं सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐसे में सोशल मीडिया पर इसके कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है. वैसे तो मेकर्स की ओर से अभी तक किसी का नाम कंफर्म नहीं किया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबकि, अब कुछ सेलेब्स के नाम कंफर्म किए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं.
'बिग बॉस 20' में कनिका मान की एंट्री
मिली जानकारी के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने सीजन 20 के लिए टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) से कोन्टेक्ट किया था. वहीं, एक्ट्रेस ने भी शो के लिए हामी भर दी है. ऐसे में अब कनिका के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें, कनिका को हाल ही में एकता कपूर के शो नागिन 7 में देखा गया था वहीं, अब वो बिग बॉस में अपनी रियल पर्सनैलिटी फैंस को दिखाएंगी. वहीं, आमिर खान के भाई फैजल (Faisal Khan) का नाम शो के लिए चर्चा में है. हालांकि कोई कंफर्मेशन सामने नहीं आई है.
करण वाही को शो हुआ ऑफर
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) को भी बिग बॉस का शो ऑफर हुआ है. हालांकि एक्टर से फिलहाल बातचीत चल रही है और उन्होंने अभी हामी नहीं भरी है. वहीं, एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह (Uditi Singh) 'बिग बॉस 20' के लिए फाइनल हो चुकी हैं. अगर एक्टर शो का ऑफर एक्सेप्ट कर लेते हैं तो दोनों को ब्रेकअप के बाद शो में देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें- Explainer: विवाद, ट्विस्ट और सलमान खान... 19 साल में 'Bigg Boss'कैसे बना भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो?
बादशाह की दूसरी पत्नी भी आएंगी नजर!
वहीं, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मशहूर रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी और मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) का भी है. हाल ही में ईशा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया दावा किया था कि वो शादी से खुश नहीं है और उन्हें धोखा मिला है. अब देखना होगा कि अगर वो शो में आती है तो रैपर की क्या-क्या पोल खोलती है. वहीं, टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया फेम अरिश्फा खान (Arishfa Khan) का नाम भी शो के लिए सामेन आया है और लगभग कंफर्म बताया जा रहा है.
इन सेलेब्स के नाम भी आए सामने
इनके अलावा बिग बॉस के लिए जिन सेलेब्स के नाम कंफर्म बताए जा रहे हैं उनमें बॉक्सर मैरी कॉम का नाम शामिल है. कुछ समय पहले वो अपनी शादी को लेकर विवादों में आई थी. वहीं, सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer), एक्ट्रेस खुशी दुबे (Khushi Dubey) का भी शामिल है. वहीं, बता दें कि मेकर्स ने रिया आहिर और एक्ट्रेस लव गिल के नाम पर मुहर लगाई थी. हालांकि कहा गया था कि दोनों में से जिसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो ही शो का हिस्सा बनेगी.
कब और कहां देखें शो?
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर 2026 से होने जा रही है. ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे ऑन एयर होगा. दो घरों के अनोखे ट्विस्ट और इन मशहूर हस्तियों की मौजूदगी ने शो के प्रीमियर से पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया है.
ये भी पढ़ें- निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को दिया धोखा, पोस्ट कर खुद बताई चीट करने की वजह!