
वरुण धवन, डेविड धवन और सलमान खान
Varun Dhawan Watched Bigg Boss 20: इस समय सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ की खूब चर्चा हो रही है. 19 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने नेशनल टीवी पर अपनी टी-शर्ट उतारी, चेहरे से मेकअप हटाया और उन्हें बुढ़ा कहने वाले, उन्हें ट्रोल्स करने वालों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. सलमान ने ये भी कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं सोहेल खान, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के बाकी लोगों का भी मजाक उड़ाया जाता है.
दरअसल, वरुण धवन को उनकी स्माइल को लेकर भी खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. सलमान ने ‘बिग बॉस’ में कहा कि ट्रोलर्स स्माइल का मजाक उड़ाते हैं. उन्होंने आगे वरुण का नाम भी लिया. यानी उन्हें खुलकर वरुण का सपोर्ट किया. ये एपिसोड वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ घर पर बैठकर देखा. वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सामने टीवी पर सलमान ‘बिग बॉस’ में नजर आ रहे हैं.
ट्रोलिंग से नाराज सलमान
सलमान जैसे ही ‘वीकेंड का वार’ पर अपनी टी-शर्ट उतारते हैं, उन्हें इस अंदाज में टीवी पर देख डेविड धवन और वरुण मुस्कुराते हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने ताली बजाने वाली इमोजी भी शेयर की है. इस ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड से जुड़े वीडियोज क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब सलमान रियल लाइफ में ट्रोलिंग से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने ‘बिग बॉस‘ में अपनी टी-शर्ट उतारी, चेहरे से मेकअप हटाया और ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई.

वरुण धवन इंस्टाग्राम पोस्ट
ये भी पढ़ें-
पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो
नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
पैपराजी पर भी भड़के सलमान खान
सलमान खान पैपराजी पर भी गुस्से में नजर आए. दरअसल, पैपराजी एक्ट्रेस की बैक से तस्वीरें और वीडियोज लेते हैं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. सलमान ने कहा कि ये पैपराजी इस तरह के वीडियोज को सोशल मीडिया पर ‘पहचानो कौन?’ के कैप्शन के साथ शेयर करते हैं. सलमान ने एक्ट्रेसेस को सलाह दी कि अगर कोई उनके साथ ऐसा करे, बैक से तस्वीरें ले, तो सीधा उसे थप्पड़ जड़ दें.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More