Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है. वहीं शो में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ पड़े हैं. माही विज के बॉसी नेचर से घरवाले इरिटेट हो रहे हैं, जिसके बाद बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी भड़कती नजर आईं.

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार आगाज हो चुका है. वहीं शो में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ पड़े हैं. माही विज के बॉसी नेचर से घरवाले इरिटेट हो रहे हैं, जिसके बाद बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी भड़कती नजर आईं.

author-image

New Update

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20

Bigg Boss 20: सलमान खान के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आखिरकार धमाकेदार आगाज हो चुका है.  ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही शो के घर में टीवी, भोजपुरी, स्पोर्ट्स, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरे एंट्री कर चुके हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, दुश्मनी, प्यार, तकरार और जमकर ड्रामा देखने की उम्मीद है. लेकिन लगता है कि इस सीजन में दर्शकों को ड्रामा के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

शो के पहले ही दिन घर के काम को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी शुरू हो गई है. ‘बिग बॉस 20’ का पहला प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस माही विज अपने दबंग अंदाज में घरवालों को काम बांटती नजर आ रही हैं. वहीं, उनके इस अंदाज से कुछ कंटेस्टेंट्स खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं.

बिग बॉस के घर में पहले दिन ही शुरू हुई कैटफाइट

‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री लेने के बाद कंटेस्टेंट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि वो एक-दूसरे के साथ तालमेल कैसे बैठाते हैं. घर में सीमित संसाधनों के बीच खाना बनाने, सफाई करने और दूसरे घरेलू कामों की जिम्मेदारी को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है. ‘बिग बॉस 20’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. शो के पहले प्रोमो में माही विज घर की पहली सुबह से ही काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वो दूसरे घरवालों को काम करने के लिए कहती दिखाई देती हैं. हालांकि, उनका ये अंदाज बाकी कंटेस्टेंट्स को ज्यादा पसंद नहीं आया. प्रोमो में माही विज पहले ईशा रिखी से चाय बनाने के लिए कहती नजर आती हैं. इसके बाद वो एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान को भी चाय बनाने का आदेश देती दिखाई देती हैं. माही का बार-बार घरवालों को काम बताना ईशा और अरिश्फा को परेशान कर देता है.

माही विज की ‘बॉसगिरी’ से परेशान हुईं ईशा

प्रोमो में ईशा रिखी माही विज के इस रवैये से काफी नाराज दिखाई देती हैं. उन्हें लगता है कि माही घर में आने के साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स पर हुक्म चलाने लगी हैं. ईशा अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि जब से माही घर में आई हैं, तब से वो लगातार ऑर्डर दे रही हैं कि कोई उनके लिए चाय बनाए तो कोई उनके कपड़े लेकर आए. ईशा का गुस्सा यहीं नहीं रुकता. वो माही के रवैये पर तंज कसते हुए कहती हैं, “ये जब से आई हैं बस ऑर्डर चला रही हैं कि तुम मेरे लिए चाय बनाओ, तुम मेरे कपड़े लाओ. शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला कि मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो.” ईशा का ये बयान सुनकर साफ है कि घर में पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव की शुरुआत हो चुकी है.

अरिश्फा खान को भी आईं नेगेटिव वाइब्स

सिर्फ ईशा रिखी ही नहीं, बल्कि अरिश्फा खान भी माही विज के बिहेवियर से खुश नजर नहीं आईं. प्रोमो में अरिश्फा कहती दिखाई देती हैं कि उन्हें माही से काफी नेगेटिव वाइब्स मिल रही हैं. दरअसल, बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही हर कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने की कोशिश करता है. ऐसे में अगर कोई कंटेस्टेंट दूसरों पर हुक्म चलाने की कोशिश करे, तो टकराव होना लाजिमी है. माही का यही अंदाज अब घर के बाकी सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बनता दिखाई दे रहा है.

पहले दिन ही बन गईं ‘बॉस’?

माही विज का घरवालों को काम बताने वाला अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी भूमिका काफी जल्दी तय कर ली है. वो घर के कामों को लेकर एक्टिव नजर आ रही हैं, लेकिन उनका तरीका बाकी कंटेस्टेंट्स को पसंद नहीं आ रहा. यही वजह है कि शो की शुरुआत में ही माही के खिलाफ माहौल बनता दिखाई दे रहा है. हालांकि, ये सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के बीच ये टकराव किस तरह बढ़ता है ये देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: 'लोग भईया को सईयां बना देते हैं...', धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले बयान पर जताई नाराजगी