Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है. जिसमें माही विज और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या ट्विस्ट आएंगे.
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है. जिसमें माही विज और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या ट्विस्ट आएंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/15/bigg-boss-20-10-2026-09-15-11-04-54.jpg)
Bigg Boss 20 Photograph: (Screengrab)
Bigg Boss 20: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में आए दिन नए ट्विस्ट और हंगामे देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में आसिफ खान (Aasif Khan) और उदिति (Uditi) के बीच लड़ाई देखने को मिली. आसिफ उदिति के हाथ पर ताली मार देते हैं, जिस वजह से वो भड़क जाती हैं और काफी ड्रामा करती है. वहीं, आसिफ माफी भी मांगते हैं, लेकिन न उदिति उन पर बार-बार आरोप लगाती हैं. वहीं, शो में नॉमिनेशन टास्क भी होता है.
घर से नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट
शो में हुए नॉमिनेशन टास्क में सभी घरवाले दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेते हैं और एक दूसरे को नॉमिनेट करते हैं, लेकिन बिग बॉस इस खारिज कर देते हैं. दरअसल, घर में यंग, आसिफ, स्काउट और रोहैद ने नॉमिनेशन डिस्कशन किया होता है, ऐसे में बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को इन चारों की चर्चा से जुड़ा वीडियो दिखाते हैं. इसके बाद बिग बॉस इन चारों कंटेस्टेंट्स को सजा देते हुए सीधा नॉमिनेट कर देते हैं. हालांकि यंग कैप्टन होने की वजह से बच जाते हैं.
— 𝘚αηу🍂 (@its_SanyHere) September 14, 2026
आम्रपाली और अमन गांधी के बीच बहस
वहीं, शो में नॉमिनेशन के बाद अमन गांधी और आम्रपाली की भी लड़ाई हो जाती है. आम्रपाली बार बार अमन को बहस न करने के लिए कहती हैं, लेकिन जब अमन नहीं मानते तो वो सीधा बोलती हैं कि अगर वो बोलेंगी तो सेट की अफवाह भी खोल देंगी. ये सुनकर अमन शांत हो जाते हैं. हालांकि अमन भी कहते है कि उन्हें भी आम्रपाली की अफवाहे पता है. हालांकि बाद में आम्रपाली लव को कहती हैं कि वो सिर्फ सेट का नाम लेकर अमन को डरा रही थीं. वहीं, लड़ाई झगड़े के बाद आधी रात को काजी का ड्रामा भी शुरू होता है और मैरी डर जाती हैं.
ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना से सलमान खान तक, अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में लगा सितारों का मेला
शो का नया प्रोमा आया सामने
वहीं, अब बिग बॉस 20 के मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और माही विज (Mahhi Vij) साथ में मिलकर किचन में काम करती दिखाई देती हैं. इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. आम्रपाली माही को तंज कसते हुए कहती हैं कि लोग बिना फालतू में किचन में घुस जाते हैं और ज्ञान बांटने लगते हैं. इसके बाद माही विज भी भड़क जाती हैं और वो आम्रपाली पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि तुम मेरे लिए मैटर ही नहीं करती हो.
#BiggBoss20 Promo!! #AamrapaliDubey vs #MahhiVijpic.twitter.com/sWeBGW6Mkt
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 14, 2026
आम्रपाली की वजह से रोई माही
वहीं, प्रामो में आगे आम्रपाली दुबे माही को तंज कसते हुए कहती हैं कि जब तुम खाना बनाती हो तो लोगों को वो खाना पूरा भी नहीं पड़ता. माही विज इस पर रोने लगती हैं और वो रोते हुए कहती हैं कि नहीं आता मुझे खाना बनाना, क्योंकि मेरे घर में कुक है. वो अकेले बनाती होगी खाना. इस पर आम्रपाली भी गुस्सा हो जाती हैं और बोलती हैं कि तुम ही चार लोग लेकर घूमो. मुझसे बहस मत करो, हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं. जब मैं कुक करती हूं तो ये किचन में दिखनी नहीं चाहिए, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरे खाने में नेगेटिविटी आए. बता दें, इससे पहले भी माही और आम्रपाली दोनों कह चुके हैं कि उन्हें एक दूसरे की वाइब पसंद नहीं है.
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश की प्रोड्यूसर के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड', 21 साल की उम्र में दुनियाभर में हो रही तारीफ