Bigg Boss 20 Winner: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया दावा तेजी से वायरल हो रहा है। शो के विकिपीडिया पेज का एक स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें Qazi Touqeer को सीजन का विनर बताया गया। इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या Bigg Boss 20 Winner पहले से तय है।

— NOT your TANU (@tanu2222003) October 15, 2026

Qazi Touqeer का नाम देखकर फैंस हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में Qazi Touqeer का नाम Bigg Boss 20 Winner के तौर पर दिखाई देने का दावा किया गया है। इसके साथ ही स्क्रीनशॉट में शो से बाहर हो चुके वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Nakul Dhull के दोबारा घर में एंट्री करने की बात भी दिखाई दी।

हालांकि, इस दावे की Bigg Boss 20 Makers या चैनल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद Wikipedia page को दोबारा अपडेट कर दिया गया। इसलिए केवल इस स्क्रीनशॉट के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि Qazi Touqeer ही शो के विजेता हैं।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder Case: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच पूरी होने तक राज्यपाल की नियुक्ति रोकने की मांग!

Nakul Dhull की Re Entry का भी दावा

Bigg Boss 20 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले Nakul Dhull और Kushal Tanwar aka Gullu के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। इसके बाद बिग बॉस ने कार्रवाई करते हुए Nakul Dhull को घर से बाहर कर दिया।

अब वायरल Wikipedia screenshot में Nakul Dhull की Re Entry का दावा भी किया जा रहा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल उनकी वापसी की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: घायल को अस्पताल पहुँचाने पर ₹25,000 का इनाम: CM Mohan Yadav

Bigg Boss 20 में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स बचे?

Bigg Boss 20 में शुरुआत में 16 contestants ने एंट्री की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल शो में Mary Kom, Mahhi Vij, Kanika Mann, Amrapali Dubey, Khushi Dubey, Arishfa Khan, Kushal Tanwar aka Gullu, Tanmay Singh aka ScoutOp, Young DSA aka Harsh Vijay Machre, Asif Khan, Faisal Khan, Qazi Touqeer, Aman Gandhi और Uditi Singh मौजूद हैं।

वहीं, Rohed Khan, Isha Rikhhi और Reeti Tiwari समेत कई कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं। Manish Goel और Nakul Dhull का सफर भी खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Baba Bageshwar की सनातन रथ यात्रा में Aniruddhacharya की एंट्री, सुनिए क्या कहा ?

क्या सच में पहले से तय है Bigg Boss 20 Winner?

फिलहाल Bigg Boss 20 Winner को लेकर वायरल हो रही जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और कथित Wikipedia screenshot पर आधारित है। Wikipedia पर किसी नाम का दिखाई देना किसी शो के आधिकारिक नतीजे का प्रमाण नहीं है।

इसलिए Qazi Touqeer के Bigg Boss 20 Winner बनने या Nakul Dhull की Re Entry को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। शो के मेकर्स की ओर से पुष्टि होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

यह भी पढ़ें: पूर्व IAS Divya Mittal Mirzapur Sadar से लड़ेंगी चुनाव, बनाई नई 'Janta Shakti Party'