Bigg Boss 20: माही विज ने 'बिग बॉस 20' में जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस रोने भी लग गई थी.

Google Search

Bigg Boss 20: माही विज ने 'बिग बॉस 20' में जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस रोने भी लग गई थी.

author-image

New Update

Mahhi-Jay

Mahhi-Jay Photograph: (screengrab)

Bigg Boss 20: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं.शो में उनका बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं, कई बार वो गेम में इमोशनल होती भी नजर आई. अब हाल ही में माही ने शो में एक्स पति जय भानुशाली को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने अपने तलाक का भी जिक्र किया और ये भी बताया कि आखिर क्यों उन्होंने एलिमनी नहीं ली.

बीबी हाउस में फूट-फूटकर रोईं माही

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में माही विज और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) की लड़ाई देखने को मिली. दरअसल, माही ने अरिश्फा की परवरिश पर कमेंट किया था, हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी थी. लेकिन अरिश्फा ने माही की परवरिश और सिंगल मदर होने पर उन्हें खूब सुनाया. इसी वजह से माही घर पर इमोशनल होने लगी. वो रोते हुए कहने लगी कि वो एक सिंगल मदर का दर्द समझती है और अपनी बेटी के लिए काम कर रही हैं.

तलाक के बाद क्यों नहीं ली एलिमनी?

यंग, आशिफ और कनिका के सामने माही ने जय भानुशाली संग अपने तलाक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा- 'कोर्ट में भी लोगों ने मुझे एलिमनी लेने की सलाह दी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. जय ने ये पैसे अपनी मेहनत से कमाए हैं. मैं अपनी और अपनी बेटी तारा की जिंदगी के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं. मैं अपनी मेहनत से उसका भविष्य बनाना चाहती हूं. जय ने मुझे भरोसा दिलाया था कि अगर मुझे कभी भी किसी चीज की जरूरत होगी, तो वो मेरी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं'

I’m sorry but I genuinely feel like crying for Mahi. 💔 Being a single mother is HARD, and she’s right about that. And the irony? Agar Mahi khud Arifsha ko comment na batati, usko pata bhi nahi chalta. Phir yeh itna faltu ka drama kyun? She doesn’t deserve this. 😭💔#biggboss20 https://t.co/jUfU2wIb7Z

— Yushna (yuhee-Candy) (@YushnaYuhee) October 21, 2026

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: बाप या भाप? काजी तौकीर ने अरिश्फा संग लड़ाई में की हद पार, 'घटिया लड़की' का दिया टैग

5 करोड़ एलिमनी लेने की अफवाह!

बता दें, जब जय (Jay Bhanushali) और माही के तलाक की खबरें सामने आई थी, तब एक्ट्रेस पर आरोप लगाया जा रहा था कि उन्होंने एलीमनी में 5 करोड़ रुपये लिए है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने बीबी हाउस में खुद खुलासा कर दिया है कि उन्होंने जय से तलाक के बाद एक रुपये भी एलिमनी नहीं ली. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही वे जय से  अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए किसी भी तरह का मेंटेंस लेने से साफ इंकार कर दिया है.  हालांकि अब माही ने शो में बताया कि जय ने उन्हें हमेशा सपोर्ट करने की बात कही है.

शादी के 14 साल बाद लिया तलाक

माही और जय के रिश्ते की बात करे तो कपल ने साल 2011 में शादी की थी. दोनों टीवी की टॉप जोड़ी में से एक मानी जाती थी. लेकिन शादी के 14 साल बाद कपल ने एक दूसरे से तलाक ले लिया है.  मिली जानकारी के मुताबिक, तलाक लेने से पहले माही और जय ने अपनी शादी को बचाने की काफी कोशिश की थी. लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बन पाई और अलग होने का फैसला लिया. वहीं, तलाक के बाद अब माही का पूरा फोकस उनके काम पर है. एक्ट्रेस सालों बाद टीवी पर भी लौटी और अब बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. वहीं, दोनों के तीन बच्चे हैं. जिनमें से दो को उन्होंने गोद लिया है और मिलकर वो  बच्चों की परवरिश करेंगे. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी