Bigg Boss 20:टीवी एक्टर करण वाही (Bigg Boss 20Karan Wahi) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट उडिती सिंह (Bigg Boss 20 Uditi Singh) के साथ ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उडिती ने हाल ही में बिग बॉस के घर में अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कई बातें साझा की थीं। अब करण वाही ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन (Siddharth Kannan) के साथ बातचीत में अपने रिश्ते को लेकर अपना पक्ष रखा है।
‘शादी की नीयत थी, लेकिन शादी तय नहीं थी’
करण वाही ने बताया कि जब उन्होंने उडिती को डेट करना शुरू किया, तब वह 33-34 साल के थे। (Bigg Boss 20) उस समय वह चाहते थे कि उनका अगला रिश्ता शादी की दिशा में आगे बढ़े। करण के मुताबिक, उनके लिए रिश्ते का उद्देश्य शादी था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं था कि दोनों की शादी तय हो चुकी थी या शादी की तारीख और तैयारियां शुरू हो गई थीं।
करण ने कहा कि उनके शादी के इरादे को इस तरह समझ लिया गया कि दोनों जल्द शादी करने वाले थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं था। उनके मुताबिक, रिश्ते को शादी की ओर ले जाने की इच्छा थी, लेकिन दोनों के बीच पर्याप्त कंपैटिबिलिटी (Compatibility) नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Maheshwar Voter ID Case: महेश्वर के घाट पर मिले इंदौर के 343 वोटर कार्ड, CEC ज्ञानेश कुमार पर FIR के लिए कांग्रेस ने दिया धरना
उडिती ने बिग बॉस में बताई थी रिश्ते की कहानी
इससे पहले उडिती सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में करण वाही के साथ (Bigg Boss 20) अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों दो साल से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे। उडिती के मुताबिक, कोविड लॉकडाउन के दौरान दोनों ने एक गोल्डन रिट्रीवर पाला था और इसके बाद घर की साफ-सफाई को लेकर उनके बीच कई बार विवाद हुए।
उडिती ने कहा था कि साफ-सफाई को लेकर दोनों का तरीका अलग था। उनके मुताबिक, छोटी-छोटी बातों को लेकर भी रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।
यह भी पढ़ें: UP BJP State Working Committee Meeting: 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
उडिती ने करण पर लगाए थे डिमोटिवेट करने के आरोप
उडिती ने यह भी कहा था कि करण का व्यवहार कभी-कभी डॉमिनेंट (Bigg Boss 20) होता था। उन्होंने दावा किया कि करण अक्सर उन्हें यह कहते थे कि वह कोई काम नहीं कर सकतीं या उन्हें वह काम करना नहीं आता। उडिती के मुताबिक, पार्टनर से मिलने वाला ऐसा रवैया उन्हें डिमोटिवेट करता था।
उन्होंने यह भी बताया था कि उम्र के अंतर की वजह से कई बार करण की बातें उन्हें प्रभावित करती थीं। उडिती ने कहा था कि जब रिश्ते में दोनों की सोच और परिस्थितियां साथ नहीं देतीं, तो छोटी-छोटी बातों को लेकर भी झगड़े होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Acharya Pramod Krishnam Statement: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर हमला, बोले- भारत की बढ़ती पहचान से विपक्ष परेशान
2022 में खत्म हुआ था रिश्ता
करण वाही और उडिती सिंह का रिश्ता दो साल से ज्यादा समय तक चला था और 2022 में दोनों अलग हो गए। (Bigg Boss 20) उडिती ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान वह भारत आई थीं और करण के करीब रहने के लिए उन्होंने एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की तलाश भी की थी।
अब करण के बयान के बाद दोनों के रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर तस्वीर का एक और पक्ष सामने आया है। करण का कहना है कि उनका रिश्ता शादी की नीयत से शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि दोनों के बीच पर्याप्त कंपैटिबिलिटी नहीं है। वहीं, उडिती ने अपने अनुभवों के आधार पर रिश्ते में हुए मतभेद और विवादों को लेकर अपनी बात रखी है।
यह भी पढ़ें: Raipur Chitta Smuggler Arrested: रायपुर में 25.27 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.61 लाख का सामान जब्त