
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’
Bigg Boss 20 Grand Finale: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का चर्चित और विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है. टीवी ऑडियंस के साथ-साथ ओटीटी पर भी घर के सदस्यों का गेम खूब पसंद किया जा रहा है. 6 सितंबर को शुरू हुआ यह शो अब जल्द ही अपने दो महीने पूरे करने जा रहा है. इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ के फैंस के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है. शो के ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख लीक हो गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि अब ट्रॉफी के लिए ज्यादा दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस 20‘ का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 20 दिसंबर को टेलीकास्ट किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स या चैनल की तरफ से फिनाले की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. दरअसल, फिनाले की तारीख को लेकर यह कयास हालिया ‘वीकेंड का वार’ के दौरान लगाए गए. इस बार सलमान खान की जगह बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया. एपिसोड के दौरान रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी बिग बॉस जर्नी का आधा रास्ता तय कर लिया है और अब विनर के नाम का ऐलान होने में महज 8 हफ्ते बचे हैं.
रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट
रोहित शेट्टी के इस बयान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीजन 20 दिसंबर को खत्म हो जाएगा और फिलहाल शो को एक्सटेंड (आगे बढ़ाने) करने की कोई योजना नहीं है. हालांकि इस बात को लेकर चैनल या मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें-
नानी की फिल्म ब्लडी रोमियो में धुरंधर के इस खूंखार विलेन की हुई ENTRY!
क्या होगी महेश बाबू की फिल्म वाराणसी की असली कहानी? रिलीज से पहले ही राजामौली ने खोला राज
वीकेंड का वार में बढ़ा ड्रामा
रोहित शेट्टी की होस्टिंग वाला यह हफ्ता ड्रामे से भरपूर रहा. रोहित ने स्काउट ओपी और लव गिल के बीच के रिश्ते की असलियत उजागर की. इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने शो में एंट्री ली और खुलकर अपनी बात रखी, जिससे स्काउट को भी अपनी गलती का एहसास हुआ. इसके बाद के एपिसोड्स में भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां लव ने अपना करियर खराब करने का जिम्मेदार सीधे तौर पर स्काउट को ठहराया, तो वहीं दूसरी तरफ किचन में खाने की जिम्मेदारी को लेकर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली है.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More