Uditi Singh-Karan Wahi Breakup: टीवी एक्टर करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड इस समय बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. शो में उन्होंने करण संग अपने ब्रेकअप को लेकर कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं.

Uditi Singh-Karan Wahi Breakup: टीवी एक्टर करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड इस समय बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. शो में उन्होंने करण संग अपने ब्रेकअप को लेकर कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं.

author-image

New Update

Uditi Singh And Karan Wahi

Uditi Singh-Karan Wahi Breakup: टीवी करण वाही (Karan Wahi) और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह (Uditi Singh) का ब्रेकअप साल 2022 में हुआ था. दोनों करीब ढाई से तीन साल तक एक सीरियस रिलेशन में थे लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए थे. जब यह खबर सामने आई थी, तो इसकी बहुत चर्चा हुई थी. हर कोई जानना चाहता था कि आखिर क्या वजह थी, जिसकी वजह से दोनों की राहें अलग हो गई. अब उदिति सिंह ने बिग बॉस 20 के घर में करण संग अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उस रिलेशन में हमेशा सिर्फ सामने वाले को प्रायोरिटी दी और अपने बारे में बिल्कुल नहीं सोचा. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा. 

करण संग अफेयर को लेकर है पछतावा

बिग बॉस में उदिति करण वाही संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए काफी इमोशनल नजर आईं. सालों पुराने दर्द को याद कर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उनका कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात का पछतावा है कि उन्होंने उस रिश्ते में हमेशा सामने वाले को प्रायोरिटी दी और अपने बारे कुछ नहीं सोचा. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मुलकात करण से लंदन में हुई थी. जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया.  

करण की वजह से करती थी ट्रेवल

उदिति अपनी लव स्टोरी के बारे में बताती हैं कि लंदन में मुलाकात के बाद करण ने उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर डीएम किया था, जिसका उन्होंने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था. इसके बाद पहले वह अपनी एक दोस्त के साथ करण से मिलीं और फिर लंदन में ही दोनों की कई बार मुलाकातें हुईं. लगभग दो महीने तक लगातार बातचीत और मेल-जोल बढ़ने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. उदिति अक्सर करण से मिलने के लिए ट्रेवल करती थीं. 

खोले सीक्रेट्स

लाइव फीड में उदिति ने खुलासा कि वह करण वाही की वजह से शहर बदलना चाहती थीं. उन्होंने बताया कि जब लॉकडाउन के दौरान लंदन में आई थी तो वह मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की तलाश कर रही थीं. इसके आगे जब माही विज ने उनसे खुलकर जानने चाह तो उन्होंने बताया कि वह उस शहर में इसलिए भी नौकरी करना चाहती थीं ताकि वह करण वाही के साथ ज्यादा-ज्यादा टाइम बिता सकें और उनके साथ रह सकें, क्योंकि उनका मानना था कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है.

Uditi ki love story 🥺#UditiSingh |#BiggBoss20pic.twitter.com/DEFNOmp674

— Mad man (@Madman0297) September 11, 2026

अब करण का KKK 15 की इस हसीना के साथ जुड़ा नाम

उदिति से ब्रेक के बाद करण वाही का नाम खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहीं फरहाना भट्ट के साथ जुड़ रहा है. शो में फैंस दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं. कई मौके पर दोनों की बॉन्डिंग भी दिखाई दी, जिसे शो में बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी नोट किया था. शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग को लेकर बातें करते नजर आ चुके हैं. खतरों के खिलाड़ी में ही बातों-बातों में करण वाही ने फरहाना भट्ट को आइ लव यू बोल दिया था, जिस पर फरहाना शर्माते हुए जोर-जोर हंसने लगती हैं. इतना ही नहीं शो दोनों एक गाने पर रोमांस करते हुए भी नजर आए. हालांकि, यहां पर एक बात और साफ कर दें कि अभी तक इस रिश्ते को लेकर दोनों ने किसी तरह की पुष्टि नहीं की है. ऐसे में उनके अफेयर वाले रूमर्स को सच मानना जल्दबाजी होगी. 

आज आएगा वीकेंड के वार का पहला एपिसोड

आज बिग बॉस 20 का पहला वीकेंड का वार का एपिसोड आएगा. जिसमें सलमान खान घर के मुद्दों और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर सलमान माही विज की तलाक के मुद्दे पर क्लास लगा सकते हैं. इसके साथ ही शो में हुई लड़ाईयों को लेकर भी फटकार लगा सकते हैं. हालांकि, अब नए एपिसोड में देखना होगा कि सलमान खान किसकी तारीफ करते हैं और किसको फटकार लगाते हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी’, आलिया भट्ट ने बताया कैसे चिढ़ाती थी बचनपन में बहन