Bijnor Crime News:   उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh News) के बिजनौर (Bijnor Lucknow) में जलालपुर खादर क्षेत्र में दलित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार (14 September)  सुबह खेत पर गए पति-पत्नी देर शाम तक घर नहीं लौटे। मंगलवार  (15 September) सुबह तलाश के दौरान पत्नी का शव गंगा (Ganga) किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पति का शव आम के पेड़ से तार के सहारे लटका हुआ पाया गया।

दोनों शवों की स्थिति और खेत में मिले खून के धब्बे, टूटे डंडे व चप्पलों ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmorterm)  के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम (Forencis Team) और डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। पुलिस हत्या, आत्महत्या (Suicide)  और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

दो-तीन दिन से खेत पर जा रहे थे दंपति

समीपवर्ती गांव सदुपुरा निवासी देशराज उर्फ छोटे (40) पुत्र मुन्नू की जलालपुर खादर क्षेत्र में जमीन है। इन दिनों खेत में पेड़ों के पत्ते झड़ने के कारण देशराज और उसकी पत्नी सुषमा पिछले दो-तीन दिनों से वहां सफाई करने जा रहे थे।

सोमवार सुबह करीब दस बजे दोनों रोज की तरह खेत पर गए थे। देर शाम तक जब दंपति घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के जंगल व खेतों में तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

गंगा किनारे मिली पत्नी की लाश

मंगलवार सुबह दंपति की तलाश के दौरान जलालपुर खादर क्षेत्र में गंगा किनारे एक महिला का शव दिखाई दिया। पहचान होने पर शव सुषमा का निकला। बताया गया कि उसकी चोटी शहतूत के पेड़ से बंधी थी और शव अर्धनग्न अवस्था में था।

महिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसके पति देशराज की तलाश तेज कर दी। करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में देशराज का शव आम के पेड़ से तार के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, उसके शरीर पर उसकी पत्नी की सलवार मिली। शवों की यह स्थिति देखकर पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

खेत में मिले खून के निशान, टूटे डंडे और चप्पलें

दंपति जिस खेत में काम करने गया था, वहां तलाश के दौरान खून के धब्बे, टूटे हुए डंडे और चप्पलें मिलीं। घटनास्थल के इन निशानों से आशंका और गहरा गई कि दंपति के साथ खेत में किसी तरह की मारपीट हुई हो सकती है।

हालांकि दंपति के साथ वास्तव में क्या हुआ और उन्हें अलग-अलग स्थानों तक कैसे पहुंचाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल से मिले प्रत्येक साक्ष्य को जांच का हिस्सा बनाकर आगे बढ़ रही है।

MP Nagar upchunav BJP Candidate: BJP बीजेपी ने सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, प्रदीप सोनी को बनाया उम्मीदवार 

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी (City ASP) डॉ. केजी सिंह, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय पुलिस टीम, एसओजी (NGO) और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों तथा ग्रामीणों से जानकारी ली।

फॉरेंसिक टीम (Forensic team) और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ दंपति की गतिविधियों और उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

महिला के साथ यौन हिंसा की भी आशंका, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण उसके साथ यौन हिंसा (sexual violence) की आशंका को लेकर भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दंपति के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने, खेत में खून के निशान मिलने और शवों की स्थिति ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।

चार छोटे बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

देशराज और सुषमा के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चारों बच्चे अभी छोटी उम्र के हैं। माता-पिता की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह, घटनाक्रम और महिला के साथ किसी तरह की यौन हिंसा हुई या नहीं, इन सभी सवालों का जवाब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद मिलने की उम्मीद है। पुलिस (UP Police)  की कई टीमें मामले के खुलासे में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें: UPI MDR Transaction Controversy:  UPI पेमेंट पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा—मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया