Bilaspur Congress Special Train: दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर से वरिष्ठ और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए रेलवे से 15 बोगियों वाली विशेष यात्री ट्रेन (Special Train) उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासन प्रभारी मलकीत सिंह गैदू ने बिलासपुर स्थित आईआरसीटीसी (IRCTC Special Train) क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/26/bilaspur-congress-special-train-2026-10-26-22-14-17.jpeg)
30 अक्टूबर को रायपुर से रवाना करने की मांग
कांग्रेस की ओर से भेजे गए पत्र में विशेष ट्रेन को 30 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना करने का प्रस्ताव दिया गया है। पत्र के मुताबिक ट्रेन 31 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। (Bilaspur Congress Special Train) इसके बाद 1 नवंबर को रात 8 बजे नई दिल्ली से रायपुर के लिए वापसी यात्रा शुरू करने का प्रस्ताव है। ट्रेन के 2 नवंबर को रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Kaashvi Hiranandani: स्काउट OP और लव गिल का मसाज विवाद! ट्रोलिंग के बाद काशवी की सफाई, बोलीं- किसी के चरित्र पर सवाल उठाने का हक नहीं
प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से वरिष्ठ और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीर्थ यात्रा और भ्रमण के लिए नई दिल्ली ले जाने की योजना है। इसी उद्देश्य से 15 बोगियों वाली विशेष यात्री ट्रेन की आवश्यकता बताई गई है। कांग्रेस ने रेलवे से निर्धारित तारीख और समय के अनुसार ट्रेन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: Manoj Muntashir Controversy: क्या 'रामायण' को जवाब दे रहे मनोज मुंतशिर? मनोज मुंतशिर के पोस्ट से 'रामायण' और 'आदिपुरुष' के गानों पर छिड़ी बहस
1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी रैली
कांग्रेस कार्यकर्ता 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली (Bilaspur Congress Special Train) ले जाने की तैयारी की जा रही है। विशेष ट्रेन की मांग इसी तैयारी का हिस्सा है। पार्टी की कोशिश है कि अलग-अलग जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को एक साथ दिल्ली पहुंचाया जा सके।
यह भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल में अजमीढ़ देव जयंती मनाई गई, सोनी समाज स्वाभिमान समिति का गठन, CM से स्वर्ण कला बोर्ड के पुनर्गठन की मांग
रेलवे से नियम और शर्तों के तहत ट्रेन उपलब्ध कराने का आग्रह
प्रदेश कांग्रेस के संगठन एवं प्रशासन प्रभारी मलकीत सिंह गैदू ने रेलवे से आग्रह किया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार 15 बोगियों की विशेष यात्री ट्रेन उपलब्ध कराने का कष्ट किया जाए। (Bilaspur Congress Special Train) पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित नियम और शर्तें कांग्रेस को मान्य होंगी। फिलहाल कांग्रेस की ओर से ट्रेन संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और रेलवे की ओर से इस पर अंतिम स्वीकृति दिया जाना बाकी है।
यह भी पढ़ें: Rashmika Vijay Controversy: मेरे प्यार से दूसरों को परेशानी क्यों?, देवरकोंडा संग रिश्ते पर रश्मिका का ट्रोलर्स को जवाब, लिखा- मैं विजय को हजार बार चुनूंगी