Bilaspur Crime News: न्यायधानी में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया खौफनाक रूप, मामूली सी बात पर हुआ था झगड़ा
Bilaspur Crime News: न्यायधानी में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया खौफनाक रूप, मामूली सी बात पर हुआ था झगड़ा /image: IBC24 File
Modified Date: September 17, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: September 17, 2026 12:00 pm IST
HIGHLIGHTS
- पानी की मोटर बंद करने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट
- चार लोग घायल, घायलों को सिम्स में कराया गया भर्ती
- दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी
Bilaspur Crime News: बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते-देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। चार लोग मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मामूली सी बात शुरू हुआ विवाद
Bilaspur Crime News मिली जानकारी के मुताबिक, कोनी के लोफंदी निवासी प्राची टंडन ने शिकायत में बताया है कि 15 सितंबर की रात देव लहरे, लक्की लहरे और रामकली लहरे उनके घर पहुंचे। पानी की मोटर बंद करने की बात को लेकर तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसके पिता अशोक टंडन के साथ लकड़ी के बेंत से जमकर मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची प्राची और उसकी मां कौशिल्या के साथ भी मारपीट हुई। घटना में अशोक, कौशिल्या और प्राची को चोट आईं है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को सिम्स में भर्ती कराया है।
दोनों पक्षों पर FIR
Bilaspur Latest News इधर, दूसरे पक्ष की रामकली लहरे ने पुलिस को बताया है कि उनके पति ने अशोक टंडन को खेत बोने के लिए दिया था। 15 सितंबर की रात बिजली आने के बाद वह अपने बेटों रमन उर्फ लक्की और देव के साथ खेत पहुंची। वहां पानी की मोटर बंद मिली। मोटर बंद होने का कारण पूछने पर अशोक, कौशिल्या और खुशबू ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान देव को लोहे के पाइप से चोट लग गई। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत, FIR और मेडिकल रिपोर्ट व घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_jitendra_thawait_1709-BLS-VIVAD-MARPIT-NF2.mp4
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_jitendra_thawait_1709-BLS-VIVAD-MARPIT-NF3.mp4
ये भी पढ़ें
- CBFC New Board List 2026: भारत सरकार ने सेंसर बोर्ड का किया पुनर्गठन, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी समेत 18 सितारे शामिल, देखें पूरी लिस्ट
- PM Modi Birthday Wishes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमित शाह, सीएम साय, सहित कई नेताओं ने दी बधाई, इन संतों ने भी दी शुभकामनाएं
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: रायगढ़ से लेकर सुकमा तक…आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: बिलासपुर में विवाद किस बात को लेकर हुआ?
उत्तर: लोफंदी में पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ।
प्रश्न 2: मारपीट में कितने लोग घायल हुए?
उत्तर: घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
प्रश्न 3: घायलों को कहां भर्ती कराया गया?
उत्तर: पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रश्न 4: क्या दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है?
उत्तर: हां, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
प्रश्न 5: पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
उत्तर: पुलिस ने मामला दर्ज कर FIR, मेडिकल रिपोर्ट और घटनाक्रम के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
Web Title: Bilaspur Crime News
advertisement will close in 10 seconds ×