Ghanshyam Singh Vs Rajendra Bharti: दतिया उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस का नया बवाल सामने आया है।

दतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल को एक शिकायत भेजी है। इसमें भीतरघात का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस पार्टी से हटाने की मांग की है।

साथ ही, यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने उपचुनाव में बीजेपी के समर्थन से कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार किया था। इसके लिए उन्हें बीजेपी से बड़ी फंडिंग की गई थी। उन्होंने अपने करीबियों के जरिए शहर में पैसा बांटा था।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा था- कांग्रेस में और कोई नहीं जीत सकता

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा है कि पिछले कई वर्षों से मैं राजनीति कर रहा हूं। मुझको पार्टी ने आदेश दिया, इसलिए मैं चुनाव मैदान में आया हूं। मैंने पार्टी से टिकट मांगा न कहीं आवेदन दिया और न समर्थकों से लॉबिंग कराई थी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के व्यापक सर्वे में कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर पूछा गया था, इसमें उनका कहना था कि आप घनश्याम सिंह ही जीत सकते हैं, कांग्रेस में और कोई जीत नहीं सकता है।

Ghanshyam Singh Vs Rajendra Bharti

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- उनकी पिच भ्रष्टाचार की, वे अयोग्य हुए

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि उनकी तैयार की हुई पिच भ्रष्टाचार की है। उन्होंने भूमि विकास बैंक में घोटाला किया था, जिसके मामले में उन्हें तीन साल की सजा हुई थी।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती डिस्क्वालिफाई हुए, जिसके बाद मुझे टिकट दिया गया। इस पिच पर मैं बैटिंग नहीं कर रहा हूं। मेरी पिच ईमानदारी से सेवा करने की है।

घनश्याम सिंह ने पिछले चुनावों में BJP को फायदा पहुंचाया

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने टीवी चैनल से कहा कि दतिया उपचुनाव में जो कांग्रेस प्रत्याशी बने, वह थोड़ा याद कर लें कि 2013, 2018 और 2023 में जो विधानसभा चुनाव हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों में उन्होंने दतिया में हमारे खिलाफ नरोत्तम मिश्रा को कितना फायदा पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: मालवा-निमाड़ के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मप्र के 14 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, जानें अपने जिले का मौसम

पूर्व MLA का आरोप- घनश्याम को नरोत्तम ने की बड़ी मदद

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने आगे मीडिया से पूछने को कहा कि नरोत्तम मिश्रा से कितना पैसा लिया चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने, कितनी मदद ली? नरोत्तम मिश्रा ने उनका चुनाव लड़ा या नहीं लड़ा?

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा पैसा फंडिंग के रूप में दिया गया। सारे BJP के कार्यकर्ता लगे थे। बंटी गौतम के माध्यम से उनके पास करोड़ों रुपया गया है। नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर उनका काम किया है।

घनश्याम पर पूर्व मंत्री की सहमति से चुनाव लड़ने का आरोप

उन्होंने कैमरे के सामने खुलकर बताया कि जब नरोत्तम मिश्रा खुद कैंडिडेट थे, तब वो उनके सामने चुनाव लड़ना चाहते थे कि नहीं? लेकिन जब नरोत्तम मिश्रा का बीजेपी ने टिकट काट दिया तो उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की सहमति, स्वीकृति से उपचुनाव लड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का मैदान है या नहीं यह वे अपने साथी नरोत्तम मिश्रा से पूछ लेते कि, उन्होंने उपचुनाव कराने के लिए सारी व्यवस्थाएं की थी या नहीं की थी?

यह भी पढ़ें: पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत नहीं रहे: भोपाल में हिंदी भवन को साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र बनाने वाले पंत का 90 वर्ष की उम्र में निधन