भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के साथ महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, नीरज शर्मा और अन्य।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम से गाजियाबाद शहर में चारों तरफ लोगों ने जाम झेला। अलग अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने काफिले का स्वागत किया। इस दौरान काफिले में 50 से 100 गाड़ियां रही। ट्रैफिक पुलिस

.

स्वागत के दौरान नारेबाजी करते कार्यकर्ता।

स्वागत के दौरान नारेबाजी करते कार्यकर्ता।

ट्रैफिक पुलिस ने किया था डायवर्जन

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व वाहनों की संख्या रही। इसको लेकर पहले ही पुलिस ने ट्रैफिक की ड्यूटी तो लगाई, लेकिन काफिले की भीड़ के आगे पुलिस के इंतजाम भी बौने पड़ गए। कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा ट्रैफिक पुलिस ने कहीं वाहनों को रोका तो कहीं दूसरी जगह से वाहनों को डायर्जन कर दिया। दोपहर 3 बजे से लेकर देर शाम तक शिव मंदिर लालकुआ से आईटीएस कॉलेज मोहननगर तक डायर्जन भी रहा।

शहर में इन मुख्य स्थानों पर हुआ स्वागत

रोहित मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली गार गाजियाबाद पहुंचे। जहां लालकुआ पर सैकड़ों की संख्या में उनका स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। लाल कुआ अंडर पास पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प व फूल मालाओं से स्वागत किया। हुडंई शोरूम से होते हुए पंचवटी, चौधरी मोड, ओपलेंट मॉल, घंटाघर, नया बस अड्‌डा व मेरठ मोड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समीम पहुंचकर स्वागत किया। इसके बाद साईं वाटिका, अर्थला मेट्रो स्टेशन, आईटीएस कॉलेज तक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल।

2027 के चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता

गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यकर्ता गाड़ियों से निकलकर नारेबाजी करते दिखे।

कार्यकर्ता गाड़ियों से निकलकर नारेबाजी करते दिखे।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं के उत्साह, समर्पण एवं परिश्रम के बल पर वर्ष 2027 में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुखविंदर सोम क्षेत्रीय अध्यक्ष,अमल खटीक प्रदेश मंत्री, अंजलि चौहान प्रदेश मंत्री, नरेंद्र भाटी, अरुण यादव, महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज,गौरव चोपड़ा, अनुज कश्यप, काजल त्यागी, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा और अन्य रहे।

भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत में माला पहनाते हुए।

भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत में माला पहनाते हुए।