Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजे के बयान पर तंज कसते हुए इसे आपसी कलह और खींचतान बताया. हालांकि उन्होंने वसुंधरा राजे की बात का समर्थन किया है.
Written By : मोहम्मद मोईन | Updated at : 16 Jul 2026 11:25 PM (IST)

(राजस्थान कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा)
Source : https://www.facebook.com/govind.dotasra/photos
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा दोस्ती-दुशमनी और सिकंदर-पोरस वाले बयान पर सियासत तेज हो गयी है. जिसमें कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है और बीजेपी की अंदरूनी कलह बताया है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजे के बयान पर तंज कसते हुए इसे आपसी कलह और खींचतान बताया. उन्होंने कहा कि जब वसुंधरा राजे सदन में बोल रहीं थीं तो उनकी नजरें कभी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो कभी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की तरफ जाती थीं. डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे ने बातों से अपनी ही पार्टी पर व्यंग्य किया. हालांकि उन्होंने वसुंधरा राजे की बात का समर्थन किया है.
तबादला नीति पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार की तबादला नीति पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद कर्मचारियों के तबादले नहीं हो रहे, जबकि रसूखदार लोगों को मनमाने पोस्टिंग मिल गयी है. खुद बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता भी इस सूची से निराश हैं.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
स्वस्थत मंत्री पर साधा निशाना
ओबीसी मोर्चे की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डोटासरा ने स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना महमूद गजनवी से कर दी और कहा कि यह लोग राजस्थान लूटने में लगे हैं. लोगों की सेहत और जान इनकी प्राथमिकता में नहीं है.
फिलहाल गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान पर अभी बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वसुंधरा राजे के बयान के बाद राज्य में बीजेपी के भीतर चल रही अंतर्कलह पर बहस जरुर शुरू हो गयी है.
अमृत महोत्सव में दिया था वसुंधरा राजे ने बयान
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोस्तव समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह बयान दिया था. उन्होंने हालिया राजनीति में बढती दुश्मनी पर चिंता जाहरी और पुरानी मर्यादाओं की याद दिलाई थी. जिसमें उन्होंने भैरो सिंह शेखावत और हरिदेव जोशी के उदहारण के साथ ही सिकंदर-पोरस की भी कहानी सुनाई थी.
यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं.
Read More
Published at : 16 Jul 2026 11:24 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola