पटना13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पटना के मीठापुर स्थित दयानंद विद्यालय +2 में दानदाता, जमीन, भवन और स्कूल कमिटी के सदस्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामला सोशल मीडिया से लेकर शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है। दोनों पक्ष विद्यालय से जुड़े दस्तावेज और अधिकार को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं।
दानदाता ब्रजनंदन सिंह के वंशज होने का दावा करने वाले संदीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह का कहना है कि विद्यालय की जमीन और भवन उनके दादा ने दान में दिया था। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा विभाग को आवेदन भी दिया है। उनका आरोप है कि वर्तमान में विद्यालय की जमीन और भवन की सही तरीके से देखरेख नहीं हो रही है, जिससे स्थिति धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है।
कहा-छात्रों से मिलने वाली फीस अब बैंक खाते में जमा होती
वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनीष कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि विद्यालय की जमीन और भवन चंदे के पैसे से खरीदे और बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया और उनके बेटे दीपक चौरसिया को दानदाता सदस्य बनाया गया है, जबकि कमिटी के सदस्यों का मनोनयन शिक्षा विभाग ने किया है।
प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि बेवजह संजीव चौरसिया MLA को इसमें जोड़ा जा रहा है। उनका इस विद्यालय से कोई लेना देना नहीं है। वह मेंबर भी नहीं हैं।

प्राचार्य ने दावा किया कि वर्ष 1928 से विद्यालय संचालित हो रहा है, लेकिन इतने वर्षों में किसी ने दानदाता या जमीन को लेकर ऐसी दावेदारी नहीं की। अब अचानक दावेदारी सामने आना विद्यालय पर कब्जे की कोशिश है। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों से जमीन के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन उपलब्ध नहीं कराए गए। इस संबंध में DEO को भी पत्र भेजा गया है।
विद्यालय प्रबंधन ने आर्थिक अनियमितता के आरोपों को भी खारिज किया है। प्राचार्य के अनुसार छात्रों से मिलने वाली फीस अब बैंक खाते में जमा होती है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब 1377 छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1994 से पहले से वे विद्यालय में कार्यरत हैं और वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
फिलहाल दोनों पक्षों के दावों के बीच विद्यालय की जमीन, भवन और कमिटी की वैधता को लेकर विवाद बना हुआ है। मामले में शिक्षा विभाग के स्तर से स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
.
खबरें और भी हैं...
नेपाल की बाढ़ से गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ा: बैराज के 36 गेट खोले गए, मोतिहारी-गोपालगंज समेत बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट
1:41- कॉपी लिंक
शेयर
बिक्रम में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर दिया आपसी सौहार्द का संदेश
1:14- कॉपी लिंक
शेयर
खलीलाबाद नितौल में ईद-ए-मिलादुन्नबी का काफिला: लोगों ने दिया नात-ए-पाक और सलाम के साथ अमन-भाईचारे का संदेश
0:37- कॉपी लिंक
शेयर
बाढ़ अस्पताल में बनेंगे दो दवा काउंटर: मरीजों को मिलेगी राहत, भीड़ होगी कम
0:52- कॉपी लिंक
शेयर