Sat, 22 Aug 2026 11:23 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 22 Aug 2026 11:23 AM IST
सार
मेरठ एसएसपी ने बर्बरता की सारी हादें तोड़ डाली। भाकियू नेताओं की बेरहमी से पिटाई के आरोप लगे हैं। आरोप है पिटाई से भाकियू नेताओं के दांत टूट गए। आंखों पर बूट से प्रहार किया गया। आरोप है कि एनकाउंटर की साजिश तक रची गई। शुक्रवार को मेरठ में भाकियू (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रो पड़े।
मेरठ में भाकियू नेताओं से क्रूरता का मामला सामने आया है। किसान नेताओं ने एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसएसपी ने बर्बरता की सारी हदें तोड़कर बेरहमी से पीटा गया। इसके अलावा थाने के अंदर गानों पर पर नचवाया गया। सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों के सामने आंख, हाथों की उंगलियां और पैरों पर चोट के नीले निशान दिखाकर भाकियू (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव फूट-फूटकर रो पड़े।
दोनों किसान नेताओं ने दो दिन पहले एसएसपी कार्यालय में पुलिस की ओर से किए गए अमानवीय बर्ताव की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एसएसपी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा।
किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के बाद पीसी करते सरधना विधायक अतुल प्रधान और पीड़ित दिग्विजय भाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्बरता की हद पार करते हुए आंखों पर बूट से प्रहार किया। इससे आंख पर गंभीर चोटें आई और दांत तक टूट गए। दावा किया कि पुलिस उनका एनकाउंटर करना चाह रही थी। शुक्रवार को रो-रोकर दिग्विजय भाटी ने पुलिस की बेरहम पिटाई से अपने शरीर पर हुए घाव दिखाए।
सपा नेता दिग्विजय भाटी - फोटो : अमर उजाला
बताया कि 19 अगस्त को वह अपने जिलाध्यक्ष मोहित जाटव के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने गए थे। ललिता गौतम हत्याकांड से जुड़े विरोध-प्रदर्शन मामले में पुलिस ने हम 8-10 लोगों को जेल भेज दिया था। जबकि, हमारी कोई गलती नहीं थी। न ही हम प्रदर्शन में शामिल थे। इसलिए हम कप्तान को सच बताने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता दिग्विजय भाटी - फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय भाटी ने कहा कि पुलिसवालों ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। पुलिस वालों ने पहले तो हमें पीट-पीटकर अधमरा किया, इसके बाद मोबाइल पर खलनायक फिल्म का गाना बजाकर हमें बार-बार नचवाते रहे। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जो बर्बरता एसएसपी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने की वह चिंताजनक है। सरकार को पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन
सपा नेता दिग्विजय भाटी - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने खलनायक फिल्म के गाने पर डांस करवाया, बाद में रची स्कूटी से गिरने की कहानी
सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर प्रेसवार्ता में दिग्विजय भाटी ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए। भाटी ने बताया कि पहले उन्हें और मोहित जाटव को एसएसपी दफ्तर में पीटा गया, उसके बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ को बुलाया गया। भाटी ने बताया कि कप्तान के ऑफिस से सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ उन दोनों को एसओजी दफ्तर ले गए। वहां जाकर दोनों से एक-दूसरे के हाथ-पैर बंधवाए गए।