रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज 'MV GOLDEN LEO' पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय घायल हो गया। विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

Black Sea Odessa Port MV Golden Leo Attack : रूस-यूक्रेन युद्ध की चपेट में भारतीय! जहाज पर हमले में 4 की मौत, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बड़ा बयान

Black Sea Odessa Port MV Golden Leo Attack

Modified Date: July 20, 2026 / 10:39 pm IST

Published Date: July 20, 2026 10:34 pm IST

HIGHLIGHTS

  • ओडेसा बंदरगाह के पास मालवाहक जहाज पर हमला हुआ।
  • हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत और एक घायल हुआ।
  • विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि कर कड़ा विरोध जताया।

नई दिल्ली : Black Sea Odessa Port MV Golden Leo Attack :  रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर में बड़ा हादसा सामने आया है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए भीषण हमले में चार भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए जहाजों पर हो रहे ऐसे हमलों की निंदा की है।

चार भारतियों की मौत

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज ‘MV GOLDEN LEO’ पर अचानक हमला हो गया। उस समय जहाज पर 17 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। Ukraine Russia War Updates हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गई और एक घायल भारतीय का इलाज जारी है।

यूक्रेन रूस को ठहराया ज़िम्मेदार

यूक्रेन ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया है कि इस हमले में एक यूक्रेनी नागरिक की भी जान गई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री के मुताबिक, नागरिक जहाजों को निशाना बनाना वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और समुद्री व्यापार की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। कीव ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के सामने उठाने और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

  • SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख 
  • Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
  • Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Four Indians Killed After Cargo Ship Attack Near Odesa Amid Russia-Ukraine War

People also search for

advertisement will close in 10 seconds ×

ads