एक्शन से भरपूर सीरीज 'ब्लडएक्स' का टीजर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रईज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं कि 'ब्लडएक्स' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
Written By : संदीप मेहरा | Updated at : 13 Oct 2026 06:53 PM (IST)

किस ओटीटी पर आएगी 'ब्लडएक्स'?
Source : Instagram
प्राइम वीडियो दुनिया के टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक है. इसने दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीता है. इस साल के खत्म होने तक इस प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज आपको देखने को मिलेंगी. वहीं नए साल की शुरुआत में मच अवेटेड सीरीज़ 'ब्लडएक्स' (Bloodaxe) का प्रीमियर होने वाला है. अब इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है.
'ब्लडएक्स' की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म
हाल ही में मेकर्स ने 'ब्लडएक्स' की ओटीटी रिलीज डेट पर मुहर लगाई है. हाल ही में न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन में सीरीज का एक्शन से भरपूर टीजर ट्रेलर दिखाया गया. 1 मिनट 45 सेकेंड का टीजर एक्शन, लड़ाई-झगड़े और हिंसा से भरपूर है. वहीं इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया. ये हाई एक्शन सीरीज प्राइम वीडियो पर 20 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.
ब्लडएक्स की दमदार कास्ट
ये एक वाइकिंग एक्शन थ्रिलर है. इसमें आपको बदले की कहानी, लड़ाई-झगड़े और नॉर्स-स्टाइल का ड्रामा देखने को मिलेगा. जिसमें कई मशहू सितारे आपको नजर आने वाले हैं. सीरीज की कास्ट में जेसिका मैडसेन, कार्लिस अर्नोल्ड्स एवोट्स, अलीना टोमनिकोव, सिसे मैरी, रूने टेम्टे, ज़ेवियर, मोलिनक्स, लेवी मिलर और जेस्पर क्रिस्टेंसन आदि शामिल हैं.
पहले सीजन में होंगे 8 एपिसोड, दूसरा सीजन भी आएगा
20 जनवरी 2027 को प्राइम वीडियो पर जब इस सीरीज का प्रीमियर होगा तो इसमें कुल आठ एपिसोड दर्शक देख पाएंगे. सारे एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे. वहीं इसके बाद दर्शकों के लिए सीजन 2 भी लाया जाएगा. सीजन 1 की रिलीज से 3 पहले ही मेकर्स सीजन 2 पर भी काम कर रहे हैं. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल आयरलैंड में सीजन 2 के प्रोडक्शन का काम चल रहा है.
सीजन 1 में एरिक ब्लडएक्स और उनकी पत्नी गुन्हिल्ड के उदय की कहानी दिखाई जाएगी. गुन्हिल्ड के रोल में जेसिका मैडसेन और एरिक ब्लडएक्स के रोल में अभिनेता ज़ेवियर मोलिनक्स नजर आएंगे. जहां नॉर्वे के राज्य पर अपना सिक्का जमाने के लिए उनके और दुश्मनों के बीच जमकर लड़ाई होगी. इस सीरीज को MGM टेलीविजन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है जो Amazon MGM स्टूडियोज का एक डिवीजन है. इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में मॉर्गन ओ'सुलिवन, स्टीव स्टार्क, जॉन वेबर, आर्टुरो इंटरियन, शीला हॉकिन, माइकल और होरेशियो हर्स्ट शामिल हैं.
और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा
संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
Published at : 13 Oct 2026 06:50 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola