इंडियन वियरेबल्स ब्रांड boAt ने अपने अपकमिंग स्मार्ट ऑडियो डिवाइसेज के लिए नया AI प्लेटफॉर्म Crest AI पेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

boAt ने पेश किया Crest AI प्लेटफॉर्म।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बुधवार अपने अपकमिंग स्मार्ट ऑडियो डिवाइसेज के लिए 'Crest AI' नाम से एक नया AI प्लेटफॉर्म अनाउंस किया है। boAt ने आधिकारिक तौर पर अभी किसी ऐसे प्रोडक्ट का एलान नहीं किया है जो इस एक्सपीरियंस के साथ आएगा, बल्कि ऑडियो ब्रांड ने सिर्फ नए AI प्लेटफॉर्म और अपकमिंग प्रोडक्ट्स में मिलने वाले अलग-अलग फीचर्स की डिटेल्स शेयर की हैं। boAt का दावा है कि Crest AI और इसके फीचर्स ब्रांड द्वारा डेवलप किए गए हैं। हालांकि इसके फीचर्स Google के Gemini मॉडल पर चलेंगे और इसमें Gemini Live का इंटीग्रेशन भी मिलेगा, जिससे ऑडियो प्रोडक्ट्स में पूरी तरह हैंड्स-फ्री AI एक्सपीरियंस मिल सकेगा।
boAt के AI-पावर्ड Crest AI फीचर्स
boAt का कहना है कि Crest AI को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये अपने यूजर्स के लिए AI को और आसान बनाता है। Gemini Live की मदद से यूजर्स आसान और नेचुरल भाषा में Crest AI से बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने स्मार्ट ऑडियो प्रोडक्ट्स से सीधे बोलना होगा।
Crest AI में कुछ इन-हाउस फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Crest Ask, Crest Act और Crest Translate शामिल हैं। इसका ट्रांसलेशन फीचर इंस्टेंट और रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा देगा। इसमें मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर यूजर्स अलग-अलग भाषाओं में आसानी से बात कर सकेंगे। Crest Ask फीचर मौसम और डेली के सवालों जैसे नॉर्मल क्वेरीज में मदद करेगा, वहीं Crest Act का इस्तेमाल ज्यादा एडवांस्ड टास्क और क्वेरीज के लिए किया जा सकता है।

Google के साथ boAt की पार्टनरशिप Crest AI में Google Workspace को भी इंटीग्रेट करने की सुविधा देती है। ये फीचर स्मार्ट ऑडियो यूजर्स को 'Help me respond to that email' या 'Schedule a meeting for me' जैसी नेचुरल वॉयस कमांड्स देकर अपने Gmail, Google Tasks और Google Calendar को आसानी से मैनेज करने की छूट देगा।
फिलहाल ये साफ नहीं है कि boAt की कौन-सी प्रोडक्ट कैटेगरी को सबसे पहले Crest AI बैज मिलेगा। boAt फिलहाल भारत में वियरेबल और ऑडियो दोनों तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी के मुताबिक, Crest AI सबसे पहले उसके स्मार्ट ऑडियो प्रोडक्ट्स पर आएगा।पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि boAt अपने ऑडियो पोर्टफोलियो के लिए AI कैपेबिलिटीज डेवलप कर रहा है। ऑडियो प्रोडक्ट्स पर AI फीचर्स लाने के मामले में boAt अकेला नहीं है; इससे पहले Nothing ने भी अपने Ear TWS इयरफोन्स में OpenAI के ChatGPT का सपोर्ट जोड़ा था।
boAt ने हाल ही में भारत में स्पीकर्स की अपनी PartyPal सीरीज भी लॉन्च की है। इस सीरीज में कई मॉडल्स शामिल हैं, जिनमें PartyPal 650, PartyPal 600 Plus, PartyPal 500, PartyPal 390 Plus, PartyPal 230, PartyPal Boom, PartyPal Ultra और PartyPal Rumbl शामिल हैं। ये डिवाइसेज RGB लाइटिंग और कराओके सपोर्ट के साथ आते हैं। इन स्पीकर्स की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है, जबकि इसका सबसे प्रीमियम मॉडल 23,999 रुपये में मिल रहा है।