BOB SO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षा, आईटी और सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग समेत विभिन्न विभागों में 206 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से एक बेहद अच्छी खबर आई है। बैंक ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 206 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें केवल पारंपरिक बैंकिंग पदों के लिए ही नहीं, बल्कि डिजिटल बैंकिंग, आईटी सुरक्षा, डेटा साइंस, सिविल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सुरक्षा और कॉर्पोरेट टैक्स प्लानिंग जैसे कई आधुनिक और तकनीकी विभागों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अगस्त 2026
आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2026
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल पर समय रहते अपना फॉर्म जमा कर दें।
विभिन्न विभागों में रिक्तियों की डिटेल्स
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी पदों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर और टेक्निकल ऑफिसर जैसे कई ग्रेड स्केल के पद शामिल हैं।
डिजिटल बैंकिंग: मैनेजर - डिजिटल प्रोडक्ट, प्रोडक्ट मैनेजर - डिजिटल लैंडिंग आदि।
फैसिलिटी मैनेजमेंट: टेक्निकल ऑफिसर व मैनेजर (सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)।
इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी व डेटा मैनेजमेंट: मैनेजर, चीफ मैनेजर (डेटा साइंटिस्ट)।
कॉर्पोरेट व टैक्स प्लानिंग: टैक्स और अकाउंट्स मैनेजर।
सुरक्षा विभाग: मैनेजर (सिक्योरिटी)।
पात्रता मानदंड और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों के पास पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग (B.E/B.Tech), कंप्यूटर साइंस, एमसीए (MCA), कॉमर्स में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन या फिर CA/ICWA/CMA जैसी प्रोफेशनल डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव मांगा गया है।
आयु सीमा: विभिन्न पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष तक तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (General/OBC/EWS): 850 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक व महिला अभ्यर्थी: 175 रुपये
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी व शॉर्टलिस्टिंग के बाद ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (यदि आवश्यक हो) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Careers' सेक्शन में जाकर 'Current Opportunities' लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन (Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/15) का चयन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म में अपनी बेसिक, शैक्षणिक व कार्य अनुभव की जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।