Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है. जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का क्या हाल है.
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है. जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का क्या हाल है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/16/box-office-collection-14-2026-09-16-08-46-29.jpg)
Box Office Collection Photograph: (Screengrab)
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है. एक तरफ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाई, तो दूसरी तरफ नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. वहीं, 'मिर्जापुर: द मूवी' भी दूसरे हफ्ते में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और करोड़ों का कारोबार कर रही है. ऐसे में जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का क्या हाल है.
हैवान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई रिलीज फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी अहम रोल प्ले किया है. रिलीज से पहले इसे लेकर काफी क्रेज देखने को मिला था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई. दरअसल मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश के आगे 'हैवान' को दर्शक नहीं मिले. इसी के साथ ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप की कैटीगरी में पहुंच गई है.
'हैवान' ने 5वें दिन कितनी कमाई की?
'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 5 दिनों में ही दम तोड़ चुकी है. इसने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़ की कमाई की जबकि चौथे दिन तो 'हैवान' ने 70 लाख रुपये ही कमाए. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हैवान' ने रिलीज के 5वें दिन (Haiwaan Box Office Collection Day 5) भी 70 लाख रुपये कमाए हैं और इसी के साथ भारत में ये 5 दिनों की कुल नेट कमाई बस 8.75 करोड़ रुपये ही कर पाई है. फिल्म का बजट 100 से 130 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में मेकर्स का बड़ा नुकसान पहुंचा है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा को दी विदाई, अनन्या पांडे ने भी घर में किया विसर्जन
मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मिर्जापुर द मूवी ने भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की. हनुमान अंश की सफलता के बीच इसे दर्शक देखने पहुंचे. अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है और इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन, (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12) 'मिर्जापुर द मूवी' ने 5.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ हो गया है.
हनुमान अंशे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और इसे ऑडियंल नहीं मिली रही थी. नौबत ये आ गई थी कि फिल्म को फ्लॉप करार दिया जा रहा था. लेकिन फिर वर्ड ऑफ माउथ की वजह से तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. वहीं, 11 सितंबर को ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में भी रिलीज की गई और वहां से भी अच्छी कमाई कर रही है.
हनुमान अंश ने 40वें दिन कितनी कमाई की?
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 40वें दिन 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40) ने 8.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ हो गया है, वहीं इसकी कुल ग्रॉस कमाई 272.90 करोड़ पहुंच गई है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर मैथिली ठाकुर तक को दिया सम्मान, जानिए 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' की कब हुई थी शुरुआत