Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही है. हालांकि 16 सितंबर यानि बुधवार को सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई. जानते हैं, किसने कितनी कमाई की.

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही है. हालांकि 16 सितंबर यानि बुधवार को सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई. जानते हैं, किसने कितनी कमाई की.

author-image

New Update

Hanuman Ansh-Mirzapur (1)

Hanuman Ansh-Mirzapur Photograph: (Screengrab)

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और अलग-अलग फिल्मों के बीच कमाई की रेस भी जारी है. हालांकि, 16 सितंबर यानी बुधवार को ज्यादातर फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर: द मूवी' से लेकर 'हैवान' तक, कई फिल्मों की कमाई में बुधवार को सुस्ती रही. ऐसे में जानते हैं कि किस फिल्म ने कितने करोड़ कमाए और बॉक्स ऑफिस पर किसका प्रदर्शन सबसे बेस्ट रहा.

हैवान ने 6वें दिन कितना कमाया?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘हैवान’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा. रिलीज के शुरुआती दिनों में कमाई ठीक रहने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को भी इसकी कमाई बेहद कम रही. सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैवान’ ने रिलीज के छठे दिन (Haiwaan Box Office Collection Day 6) करीब 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई 9.30 करोड़ रुपये पहुंच गई है.  बड़े सितारों के बावजूद फिल्म का 10 करोड़ कमाना भी भी मुश्किल हो रहा है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई में  गिरावट

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है. फिल्म को वीकडेज में दर्शकों की संख्या कम होने का असर कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है. रिलीज के 13वें दिन (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 13) यानी दूसरे बुधवार को फिल्म ने करीब 3.75 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस थोड़ी ही दूर है. 

ये भी पढ़ें- सेलेब्स के साथ PM Modi का दिखा अलग अंदाज, कभी लगाया गले तो कभी खिंचवाई सेल्फी


‘इरुमुडी’ ने 27वें दिन भी पकड़ी रफ्तार

वहीं, रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने अपने सफर में बजट निकालने के बाद कमाई का अच्छा आंकड़ा खड़ा किया है और अब इसकी नजर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने पर है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन (Irumudi Box Office Collection  Day 27) यानी चौथे बुधवार को करीब 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई 185.15 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

इन सभी फिल्मों के बीच ‘हनुमान अंश’ की कमाई सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही. रिलीज के छठे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म की कमाई बाकी फिल्मों के मुकाबले काफी मजबूत बनी हुई है. रिलीज के 41वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection  Day 41 यानी छठे बुधवार को इसने करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई अब 237.13 करोड़ रुपये हो गई है. यानी छठे हफ्ते में भी फिल्म ने ऐसी कमाई की, जो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हैवान’ से काफी ज्यादा रही. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी दूर तक जाती है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: श्रीदेवी की जमीन को लेकर विवाद, बोनी कपूर और बेटियों को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस