BO Collection: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही रौला बना दिया है. इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसने कितनी फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया है.
Written By : राहुल यादव | Updated at : 30 Jul 2026 10:30 PM (IST)

Box office Collection: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Source : IMDb
Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है. इसने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कई फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया है. इसमें थलापति विजय की 'जन नायकन' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और किन-किन फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया है.
'स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे' का डे-1 कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 60.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसकी ऑक्यूपेंसी भी 71.6% दर्ज की गई है. हालांकि, फिल्म की कमाई के आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. लेकिन इसकी रिलीज होते ही बाकी फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: इस वीक नहीं होंगे बोर, एक्शन से रोमांस-थ्रिलर समेत जियो हॉटस्टार पर देखें साउथ-बॉलीवुड की 7 नई फिल्में
'जन नायकन' का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है.
- फिल्म ने पहले 7 दिनों में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था.
- वहीं, आठवें दिन की शुरुआत काफी धीमी रही. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8वें दिन 10.30 बजे तक 3.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- इसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 152.72 करोड़ पहुंच गई है.
'द ओडिसी' का 14वें दिन का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' की भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी धीमी दिखी है. फिल्म ने पहले हफ्ते 90.30 करोड़ का बिजनेस किया है.
- फिल्म की कमाई में दूसरे वीक में 14वें दिन गुरुवार को बाकी दिनों के मुकाबले काफी गिरावट आई है.
- फिल्म ने 14वें दिन गुरुवार को 10.30 बजे तक 1.67 करोड़ का बिजनेस किया है.
- इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 134.17 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: विजय ने रचा इतिहास, रजनीकांत को पछाड़ बना डाला तमिल का ये बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' का 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 'द स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे' के आते ही इसकी कमाई में गिरावट आई है.
- सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 96 करोड़, दूसरे हफ्ते 40.65 करोड़ का बिजनेस किया था.
- फिल्म ने तीसरे हफ्ते के 21वें दिन गुरुवार को 10.30 बजे तक 0.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 155.79 करोड़ हो चुका है.
'भाई तेरा स्टार है' का डे 1 कलेक्शन
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' ने पहले दिन खास शुरुआत नहीं की है.
- सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 10.30 बजे तक 0.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)
और पढ़ें

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.
Read More
Published at : 30 Jul 2026 06:49 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola