बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल हुए परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के वीडियो पर संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने भी अपने बयान को लेकर माफी मांगी है.

मामला पटना के गर्दनीबाग का है, जहां छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. छात्र परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह से 70वीं BPSC परीक्षा में गड़बड़ी और कथित पेपर लीक के आरोपों पर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों को अपने आरोपों में तथ्य लगता है तो वे कोर्ट जा सकते हैं.

इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने मीडिया कर्मियों से कहा कि वह जो बात कहने जा रहे हैं, उसे मीडिया काट दे. इसके बाद उन्होंने कहा, 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार.' परीक्षा नियंत्रक का यह वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया. बाद में राजेश कुमार सिंह ने गलत कहावत का इस्तेमाल करने को लेकर माफी मांगी.

"हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंकें हजार!''

𝐁𝐏𝐒𝐂 का नाम 𝐁𝐉𝐒𝐂 (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए क्योंकि 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔 नेताओं के साथ लेन देन का सेटिंग हो गया, अब समझ लीजिए 𝐁𝐏𝐒𝐂 की हर परीक्षा में सफलता का सेटिंग हो गया।

𝐁𝐏𝐒𝐂 में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर… pic.twitter.com/J4IgdmBb2K

सम्बंधित ख़बरें

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 24, 2026

मुख्यमंत्री ने क्या निलंबित

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है. गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन केवल 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर नहीं है. छात्र TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही TRE-4 की परीक्षा दो चरणों में कराने के प्रस्ताव का भी विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार...' विवादित बयान पर घिरे BPSC परीक्षा नियंत्रक, अब मांगी माफी

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों की ओर से परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं. इन्हीं मांगों को लेकर छात्र पिछले कुछ दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV