Follow us on Google News

share

बीपीएससी टीआरई 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में मगही, मैथिली, प्राकृत समेत 8 भाषाओं और कृषि विषय के 886 अतिरिक्त पदों को जोड़ा जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसकी जानकारी दी है। पदों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों को सरकारी टीचर बनने का ज्यादा मौका मिलेगा।

Bihar Education minister mithilesh tiwari on bpsc tre 4 vacancy

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी (File Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

BPSC TRE 4 New Vacancy: बिहार के सरकारी स्कूलों में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती- बीपीएससी टीआरई 4 में 886 अतिरिक्त पदों को और जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस भर्ती में मौजूदा पदों की संख्या बढ़ जाएगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को यह घोषणा की है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से टीआरई 4 की संशोधित रिक्तियां बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जाएंगी। इसके बाद मौजूदा भर्ती में ही अतिरिक्त पदों को जोड़ दिया जाएगा। बीपीएससी ने मंगलवार को ही टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी।

टीआरई 4 के तहत अब 33274 पदों पर बहाली

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार शाम बताया कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में पहले से स्वीकृत 32388 पदों के अतिरिक्त विभिन्न भाषाओं और विषयों के नए पदों को जोड़ा जाएगा। इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। मंत्री के अनुसार, मगही, मैथिली, ललित कला, प्राकृत जैसी 8 भाषाओं सहित अन्य के 810 पद और कृषि विषय के 76 पदों को अलग से टीआरई 4 की वैकेंसी में जोड़ा जाएगा। इस तरह, नई वैकेंसी 33274 पदों की हो जाएगी।

अधियाचना भेजने के बाद मांगी गईं रिक्तियां

दरअसल, शिक्षा विभाग ने पिछले महीने ही टीआरई 4 की अधियाचना आयोग को भेज दी थी। इसके बाद विभिन्न भाषाओं के पदों पर भी शिक्षकों की भर्ती करने का मुद्दा सरकार के सामने आया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से तुरंत जिलों से संबंधित भाषाओं और विषय के पदों की रिक्तियां मांगी गईं। जिलों से रिक्त पदों की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित वैकेंसी तैयार कर ली है।

32388 पदों का नोटिफिकेशन जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अभ्यर्थियों को लंबे समय से इसका इंतजार था। मौजूदा विज्ञापन में बीपीएससी ने 32388 सरकारी टीचर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर के बीच चलेगी। हालांकि, अब सरकार ने इसमें 886 अतिरिक्त पदों को जोड़ने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि आयोग की ओर से आगामी दिनों में नए पदों के साथ टीआरई 4 का संशोधित विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

अक्टूबर के बाद होगा बीपीएससी टीआरई 4 एग्जाम?

बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के विज्ञापन में आयोग की ओर से फिलहाल परीक्षा की तारीख नहीं बताई गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि टीआरई 4 में एसटीईटी 2026 पास अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। एसटीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सितंबर महीने में परीक्षा होने की संभावना है। इसके बाद अक्टूबर तक इसका रिजल्ट आ सकता है। एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद ही टीआरई 4 की परीक्षा का आयोजन होगा। ऐसे में अक्टूबर 2026 तक शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें