|
New Update
/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/new-poster-1-2026-08-07-10-07-12.jpg)
Breaking News Live Update 7 August: देश-विदेश में आज 7 अगस्त की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 7 अगस्त की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज।
Aug 07, 2026 18:20 IST
CG के पूर्व CM भूपेश बघेल की चुनाव याचिका रद्द करने की मांग खारिज
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/former-cm-bhupesh-baghel-2026-08-07-18-20-35.jpg)
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनके निर्वाचन के खिलाफ दायर चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग वाली याचिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
यह विवाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पाटन सीट से भूपेश बघेल के निर्वाचन से जुड़ा है। बीजेपी नेता विजय बघेल ने पाटन विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। इसी याचिका को निरस्त कराने के लिए भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने उनकी मांग खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले की आगे की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी, जहां चुनाव याचिका के गुण-दोष के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
Aug 07, 2026 16:39 IST
छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे अतीक के बेटे अली और उमर, हाईकोर्ट ने दी पैरोल
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए उनके दोनों बड़े भाइयों मोहम्मद उमर और अली अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिल गई है। अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा, जहाँ उन्हें अतीक अहमद की मज़ार के पास ही सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।
सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत
गौरतलब है कि अतीक अहमद के पांचवें नंबर के बेटे अबान की गुरुवार को झांसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद लखनऊ जेल में बंद उमर अहमद और झांसी जेल में बंद अली अहमद ने अपने छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरोल की अर्जी लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट की डबल बेंच ने स्वीकार कर लिया।
Aug 07, 2026 16:23 IST
यमन और सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत
मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। इस हमले ने यमन और सऊदी अरब दोनों जगह भारी तबाही मचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हूतियों के इस हमले में यमन के 58 सैनिकों की जान चली गई, जबकि सऊदी अरब में 11 लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद कई इलाकों में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।
आखिर ईरान और इजराइल की जंग में क्यों कूद रहे हैं हूती?
यमन के हूती विद्रोहियों के ये हमले केवल उनके स्थानीय गृहयुद्ध तक सीमित नहीं हैं। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के साथ ही हूतियों की आक्रामकता भी बढ़ती जा रही है।इसके पीछे की मुख्य वजहें निम्नलिखित हैं ईरान-हूती का पुराना गठजोड़: हूती (जिन्हें आधिकारिक तौर पर अंसार अल्लाह कहा जाता है) यमन का एक शिया विद्रोही संगठन है। 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद से यह संगठन सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार के खिलाफ लड़ रहा है।
ईरान का बैकअप: अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों का लंबे समय से आरोप है कि ईरान हूतियों को एडवांस ड्रोन, मिसाइल तकनीक और भारी हथियार मुहैया कराता है। 'मल्टी-फ्रंट वॉर' की रणनीति: जब भी अमेरिका या इजराइल की ओर से ईरान पर सैन्य दबाव बढ़ता है, हूती लाल सागर (Red Sea) और पड़ोसी देशों में अपने हमले तेज कर देते हैं। इसका सीधा मकसद विरोधी ताकतों को एक साथ कई मोर्चों पर उलझाना है, ताकि ईरान पर से सैन्य दबाव कम किया जा सके।
Aug 07, 2026 15:47 IST
2027 चुनाव से पहले RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का इस्तीफा
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को एक बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने अपने पद के साथ-साथ RLD की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी प्रमुख चौधरी जयंत सिंह को भेज दिया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/whatsapp-image-2026-08-07-15-50-49.jpeg)
वैचारिक मतभेद और राजनीति के गिरते स्तर पर जताई चिंता
डॉ. रामाशीष राय ने अपने इस्तीफे के पीछे वैचारिक कारणों का हवाला दिया है। उनका कहना है कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को पीछे धकेला जा रहा है।इस्तीफे में उठाए गए प्रमुख मुद्दे
धनबल और परिवारवाद पर प्रहार: उन्होंने राजनीति में बढ़ते पैसों के प्रभाव (धनबल) और परिवारवाद की संस्कृति पर गहरे सवाल खड़े किए।लोकतंत्र और संविधान की रक्षा: देश के लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। जनता के ज्वलंत मुद्दे: अपने पत्र में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों-युवाओं की समस्याओं को हल न कर पाने पर निराशा जताई। व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश...अपने त्यागपत्र के अंत में डॉ. रामाशीष राय ने 'जाति तोड़ो, समाज जोड़ो' का संदेश दोहराते हुए लिखा कि देशहित और सामाजिक एकजुटता ही राजनीति का असली उद्देश्य होना चाहिए।Aug 07, 2026 15:12 IST
रांची में छात्र आंदोलन के 14वें दिन भारी हंगामा, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली व पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन के 14वें दिन यानी शुक्रवार को राजधानी रांची की सड़कों पर स्थिति उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शन में शामिल होने आईं AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंक दी गई।
क्या है पूरा मामला?
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/whatsapp-image-2026-08-07-15-12-04.jpeg)
अपनी मांगों को लेकर पिछले दो हफ्तों से आंदोलन कर रहे छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एकजुटता दिखाने पहुंची थीं नेहा बोरा: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा सबसे पहले भूख हड़ताल पर डटे छात्रों से मिलने स्टेडियम पहुंचीं और उनका हौसला बढ़ाया। विधानसभा घेराव का ऐलान: इसके बाद, पूर्व घोषित योजना के तहत AISA के नेतृत्व में छात्रों ने झारखंड विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला।मार्च में हुआ हंगामा: इसी मार्च के दौरान अचानक धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Aug 07, 2026 15:02 IST
प्रदर्शन में फिर बिगड़ी छात्र की तबीयत, ब्रजकिशोर अस्पताल में भर्ती
झारखंड की राजधानी रांची में जारी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को माहौल उस वक्त और चिंताजनक हो गया, जब एक और छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोश हुए छात्र की पहचान ब्रजकिशोर के रूप में हुई है, जिन्हें साथियों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर डटे इन युवाओं के स्वास्थ्य पर अब असर दिखने लगा है। यह इस आंदोलन के दौरान दूसरी ऐसी घटना है इससे पहले छात्र राहुल भी प्रदर्शन के दौरान गश खाकर गिर पड़े थे और उन्हें भी आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
Aug 07, 2026 13:16 IST
छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत दुबे! पार्टी से मांगी मंजूरी
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। निशिकांत दुबे ने बताया कि उन्होंने इसके लिए पार्टी अध्यक्ष से अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा, “मैंने पार्टी अध्यक्ष से मंजूरी मांगी है। अगर मुझे अनुमति मिल जाती है, तो 13 तारीख के बाद मैं वहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा।छात्र JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के बीच निशिकांत दुबे के इस ऐलान से अब राजनीतिक समर्थन भी खुलकर सामने आने लगा है।
Aug 07, 2026 13:02 IST
Gen-Z का मन टटोलेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच योगी सरकार ने प्रदेश के युवा वर्ग की जरूरतों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को समझने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सरकार स्वतंत्र राज्य युवा आयोग के गठन के साथ नई युवा नीति बनाने पर काम कर रही है।
सरकार का फोकस खासतौर पर 16 से 35 वर्ष की उम्र के युवाओं पर रहेगा। इसके जरिए जिले से लेकर गांव स्तर तक युवाओं से जुड़ी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जाएगी। सरकार का कहना है कि युवाओं की जरूरतों के मुताबिक नीतियां तैयार करने के लिए उनकी राय और सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।
नई युवा नीति तैयार करने की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को युवा कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए नई युवा नीति तैयार करने पर चर्चा हुई। इस नीति का उद्देश्य युवाओं से जुड़े रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, खेल, स्वरोजगार और अन्य मुद्दों पर उनकी जरूरतों को समझकर योजनाएं तैयार करना बताया गया है।
Aug 07, 2026 12:49 IST
हरिद्वार में बड़ा हादसा, कांवड़ियों की बाइक रोडवेज बस से टकराई, एक की मौत
हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांवड़ियों की बाइक की रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Aug 07, 2026 11:19 IST
विधायक उमाशंकर सिंह की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से उनके पैतृक गांव खनवर और पूरे इलाके में शोक की लहर है। 55 वर्षीय विधायक की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को हजारों की संख्या में समर्थक, नेता और आम लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। सुबह से ही खनवर स्थित विधायक के आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। दूर-दूर से पहुंचे समर्थकों की भीड़ के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘उमाशंकर सिंह अमर रहें’ के नारों से गूंजता रहा।
रात में पैतृक गांव पहुंचा था पार्थिव शरीर
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/whatsapp-image-2026-08-07-11-19-45.jpeg)
गुरुवार रात लखनऊ से उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खनवर लाया गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए देर रात से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। शुक्रवार सुबह तक भीड़ इतनी बढ़ गई कि कस्बे के साथ आसपास के प्रमुख चौराहों पर भी जाम की स्थिति बन गई। समर्थक अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान कई लोग भावुक नजर आए और श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े। लोग ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, भैया तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाते रहे।
कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उमाशंकर सिंह के निधन पर कई राजनीतिक नेताओं ने भी उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई नेताओं ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ब्यासी गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव से निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार बलिया के ब्यासी गंगा घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने से पूरे इलाके में भावुक माहौल बना हुआ है।
Aug 07, 2026 10:55 IST
सऊदी अरब के नजरान में भीषण आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार
सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और आसमान में उठता घना धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। घटना में कितना नुकसान हुआ है या कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसे लेकर अभी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन स्पष्ट हो सकेगा।
Aug 07, 2026 10:12 IST
रांची पहुंचेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/07/whatsapp-imag-2026-08-07-10-11-52.jpeg)
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को आंदोलन का 14वां दिन है। बारिश और खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे हुए हैं। अब इस आंदोलन को देश के अलग-अलग हिस्सों से समर्थन मिलने लगा है। इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए रेनकोट भेजे हैं, ताकि बारिश के बीच आंदोलन कर रहे छात्रों को परेशानी न हो। पार्टी के नेता भी आज रांची पहुंचेंगे और धरनास्थल पर जाकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करेंगे।
प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत बेनतीजा
आंदोलन को लेकर गुरुवार देर रात प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी। हालांकि, छात्रों की ओर से बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल के गठन को लेकर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में अब दोपहर में सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच दोबारा बातचीत होने की उम्मीद है।
छह छात्र भूख हड़ताल पर
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे धरने में इस समय छह प्रदर्शनकारी छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों का यह आंदोलन 25 जुलाई को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले शुरू हुआ था। पिछले दो हफ्तों से जारी इस प्रदर्शन को झारखंड के हाल के वर्षों के बड़े छात्र आंदोलनों में से एक माना जा रहा है।
लेखक