Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश सरकार आज एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. इस विशाल अभियान का मुख्य लक्ष्य राज्य में हरियाली का दायरा बढ़ाना है.
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश सरकार आज एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है. इस विशाल अभियान का मुख्य लक्ष्य राज्य में हरियाली का दायरा बढ़ाना है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. इस अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटना है. राज्य सरकार ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ओमान की राजधानी मस्कट में विदेश मंत्री सैयद बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने, क्षेत्रीय हालात और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर चर्चा की. ओमान ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन दोहराया.
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुन ने हालिया नाव हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने, घायलों का बेहतर इलाज कराने और मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए. साथ ही भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को भी कहा गया है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम @newsnationtv फेसबुक @NewsNationChannel यूट्यूब @NewsNationTV
Jul 12, 2026 05:58 IST
Breaking News Today Live Updates: हैरी केन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए खेला 120वां अंतरराष्ट्रीय मैच
Breaking News Today Live Updates:इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ अपना 120वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर नया इतिहास रच दिया. इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए.
— ANI Digital (@ani_digital) July 12, 2026
उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान वेन रूनी की बराबरी कर ली है. अब उनसे आगे केवल दिग्गज गोलकीपर पीटर शिल्टन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 125 मैच खेले हैं. केन ने डेविड बेकहम, स्टीवन जेरार्ड, बॉबी मूर, बॉबी चार्लटन और फ्रैंक लैम्पर्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया.
Jul 12, 2026 05:54 IST
Breaking News Today Live Updates: होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का ईरान पर तीसरा बड़ा सैन्य हमला
Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान पर तीसरे दौर की सैन्य कार्रवाई शुरू की है. अमेरिका का दावा है कि यह हमला ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज M/V GFS Galaxy पर किए गए हमले के जवाब में किया गया.
US Central Command (CENTCOM) forces launched a third round of strikes against Iran following an IRGC attack on a Cyprus-flagged container ship, M/V GFS Galaxy, in the Strait of Hormuz. One civilian crew member is reported missing, and the vessel has sustained heavy damage.… pic.twitter.com/vMiQNYMqiY
— ANI (@ANI) July 12, 2026इस हमले में जहाज को भारी नुकसान पहुंचा है और एक नागरिक चालक दल का सदस्य लापता बताया जा रहा है. CENTCOM के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति और सेना के सर्वोच्च कमांडर के निर्देश पर की जा रही है. इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.