राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS समिट के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है. दो दिन (12-13 सितंबर) चलने वाले इस समिट में दुनिया की कई नामचीन हस्तियां भारत आने वाली हैं.
ऐसे में प्रशासन इस समिट को कामयाब बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुट गया है. रविवार (6 सितंबर) को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रस्तावित मोटर कारकेड रिहर्सल है. ऐसे में दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात व्यवस्था लागू रहेगी.
आम यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. अतिरिक्त यात्रा समय रखें और सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से मेट्रो का इस्तेमाल करें.
सम्बंधित ख़बरें
यात्रियों से ये अपील
यह भी अपील की गई है कि यात्री निर्धारित डायवर्जन मार्गों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्रॉयरिटी के आधार पर रास्ता दिया जाएगा.
BRICS Summit 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍 In view of the Motor Carcade Rehearsal on September 6, 2026, from 09:00 AM to 10:00 PM, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in Delhi.
* Commuters are advised to plan journeys in advance, allow extra… pic.twitter.com/GJn4SjhC8p
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 5, 2026
इससे पहले अधिकारियों ने भारत मंडपम से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक के मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़कों, गड्ढों, फुटपाथों, जल निकासी और जलभराव, साफ-सफाई, ब्रिक्स ब्रांडिंग और सुंदरता पर विशेष ध्यान दिया गया.
समिट पर सबकी नजरें
भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी. इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर चुका है. इस साल ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल भी पूरे हो रहे हैं. ऐसे में दिल्ली में होने वाला यह सम्मेलन काफी अहम माना जा रहा है.
पुतिन-जिनपिंग के आने की भी उम्मीद
ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के भी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी सम्मेलन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि उनकी यात्रा को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
---- समाप्त ----
